2 की मौत, 20 घायल : ढलियारा में पलटा पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

by

एएम नाथ। काँगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ढलियारा में पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (PB 03B Q 1344) बस से टकरा कर पलट गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए है। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार श्रद्धालु लंगर सेवा के लिए जा रहे थे और ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ लंगर का सामान भी भरा हुआ था। जिसमें दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही एचआरटीसी बस से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक ट्रक को तेज रफ्तार से भगाने लगा।

इस दौरान कुछ श्रद्धालु डर के कारण चलते-चलते ट्रक से कूद गए। तभी थोड़ी दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन ढलियारा के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच करनी शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारा इस्तीफा मंजूर करो : 3 निर्दलिय विधायक हिमाचल विधानसभा में धरने पर बैठे

एएम नाथ। शिमला :  ज्वाइनिंग के लिए धरना देते तो बहुत देखे सुने लेकिन हिमाचल विधानसभा के 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान से समानता, न्याय और बंधुत्व को दिया सर्वोच्च स्थान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल आज अशोक धम्म विजयदशमी एवं धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर विद्या महेश...
article-image
पंजाब

बाइक चालक से 25 ग्राम हेरोइन बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर ने बंगा रोड पर अड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!