2 गिरफ्तार : 315 बोर का देसी पिस्तौल , 32 बोर को देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

by

बठिंडा :   मौड़ मंडी से सीआईए स्टाफ वन की टीम ने गश्त के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना मौड़ में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है कि उक्त हथियार उन्होंने किस मकसद से खरीदे थे। डीएसपी (मौड़) राहुल भारद्वाज ने बताया कि सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम मौड़-बठिंडा लिंक रोड पर गांव रामनगर के पास गश्त कर रही थी।

इस दाैरान दो संदिग्ध लोगों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल, 1 रौंद और 32 बोर को देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिनकी पहचान हरदीप सिंह निवासी गांव कोटली खुर्द जिला बठिंडा और बचित्तर सिंह निवासी गांव बालियांवाली जिला बठिंडा के तौर पर हुई।पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में घूम रहे थे और वह उक्त असला मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त लोग किस वारदात को अंजाम देना चाहते थे।  डीएसपी ने बताया कि आरोपित 33 वर्षीय आरोपित हरदीप सिंह पर इससे पहले मौड़ और मानसा में एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज है, जबकि 30 वर्षीय आरोपित बचित्तर सिंह पर बठिंडा और मानसा जिले के विभन्न थानों में एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत कुल 9 केस दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सर्पदंश को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़ारी करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, जिससे कई...
article-image
पंजाब

मुकेरियां में गुंडागर्दी : दुकान पर किया पथराव फिर 3 राउंड फायर कर फरार

मुकेरियां (मोनिका भारद्वाज ): मुकेरियां शहर में दिनदिहाड़े  बेख़ौफ यूबको द्वारा किए गए तीन हवाई  फायर कर डाले। जिससे शहर वासी दहशतजदा हो गए।              कल दोपहर करीब 4...
article-image
पंजाब

कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत

तरनतारन : तरनतारन के पास कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई...
Translate »
error: Content is protected !!