2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

by

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में सवार दोनों आरोपी पुलिस को देख बस से कूदकर भागने लगे, पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर इन्हें दबोच लिया। थाना खुईयां सरवर ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसएफ गुरिंदरजीत सिंह व इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि गुमजाल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। श्रीगंगानगर (राजस्थान) की तरफ से एक निजी बस आ रही थी, इंस्पेक्टर परमजीत ने चेकिंग वास्ते नाके पर बस को रुकवाया। जैसे ही बस में चेकिंग करने वास्ते पुलिस मुलाजिम चढ़े ही थे कि बस की पिछली सीट पर बैठे दो नौजवान पुलिस मुलाजिमों को धक्का मारकर सड़क किनारे बाग की तरफ भाग गए। पुलिस ने दोनों का लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा किया, उसके बाद दोनों को काबू किया। उनके पास एक पिट्ठू बैग था। बैग की तलाशी लेने पर दो पिस्तौलें, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह व विलियम मसीह पुत्र कश्मीर मसीह वासी डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ । पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने राज्य की सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी...
article-image
पंजाब

AAP विधायक नरेश यादव को 2 साल कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई : कुरान शरीफ बेअदबी में

मालेरकोटला। मालेरकोटला में करीब आठ वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शनिवार को दिल्ली के महरौली से आप के...
Translate »
error: Content is protected !!