2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा : दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद

by

ऊना : ऊना में अलग-अलग जगहों से 2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा है। दोनों के पास से पुलिस ने दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने पंजाब के नंगल निवासी बलवंत सिंह और ऊना के बसदेहड़ा निवासी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते शुक्रवार देर शाम सदर थाना ऊना के मुलाजिम अजनोली रेलवे फाटक के पास पेट्रालिंग पर थे। इस दौरान पुलिस ने नंगल के बलवंत सिंह को सट्‌टा लगाते धर दबोचा। पुलिस ने बलवंत सिंह से दड़ा सट्‌टा की पर्ची और 1510 रुपए रिकवर किए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, मैहतपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में अजय कुमार को दड़ा सट्‌टा लगाते दबोच लिया।

हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
शुक्रवार देर शाम मैहतपुर पुलिस के मुलाजिम रायपुर सहोड़ा के पास पेट्रोलिंग पर थे। जहां पुलिस ने अजय कुमार को सट्‌टा लगाते पकड़ा। उसके पास से दड़ा सट्‌टा की पर्ची और 2560 रुपए बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उधर, इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस रजिस्टर्ड किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बैठक में एससी/एसटी कानून के अलावा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम तथा प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम बारे चर्चा एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ : मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार; 17.68 ग्राम हेरोइन जब्त

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे समेत...
Translate »
error: Content is protected !!