2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

by

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए एक एनकाउंटर के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजन उर्फ पीयूष पहलवान, जो फिरोजपुर का रहने वाला है, और प्रीतम शाह, जो नवांशहर से ताल्लुक रखता है, शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजन हाल ही में नेपाल के रास्ते मलेशिया से अवैध रूप से भारत लौटा था। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी :  AGTF ने जब दोनों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

कैसे हुई थी वारदात

बीते दिन बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया था। चरणप्रीत सिंह नागरा जिम से वर्कआउट करके अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ करीब 12 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने के बाद नागरा ड्राइविंग सीट पर ही गिर पड़े। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत PGI अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी  फुटेज में कैद हुई वारदात :  घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर पहले कार की कंडक्टर साइड से और फिर ड्राइवर साइड से लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर मौके से फरार होते भी कैमरे में कैद हुए।

पुलिस अब इस मामले के पीछे की साजिश, गैंग कनेक्शन और संभावित मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हुई त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना की जा रही है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलमस्त फकीर पीरों के भी पीर होते है : बाबा बाल जी ऊना वाले

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में बापू जी के वार्षिक समागम को समर्पित समागम के दौरान चल रही श्री मद भागवत कथा से पहले शाम 5 बजे 6 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

 गोहर, 6 जनवरी :    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी एवं उप मंडल स्तर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!