2 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में चल रहे हैं जल सप्लाई के प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव खैरड़ रावल बसी में 55.18 लाख रुपए की लागत वाली जल सप्लाई स्कीम का किया उद्घाटन
होशियारपुर, 11 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से जल सप्लाई के प्रोजैक्ट चल रहे हैं, जिससे प्रदेश के लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया हो रहा है। वे आज ब्लाक माहिलपुर के गांव खैरड़ रावल बसी में 55.18 लाख रुपए से बनने वाली वाटर सप्लाई स्कीम का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के चेयरमैन हरमिंदर सिंह संधू, दी होशियारपुर कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  पहले यह जल सप्लाई स्कीम 3 गांवों के लिए 2009 में शुरु की गई थी लेकिन गांव खैरड़ रावल बसी के निवासियों को पीने वाला पानी उपलब्ध नहीं हो रहा था, जिस कारण गांव खैरड़ रावल बसी की ओर से अपने लिए अलग से जल सप्लाई स्कीम शुरु करने की प्रार्थना की गई थी, जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए 55.18 लाख की लागत से स्कीम को मंजूरी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांव की 2180 जनसंख्या को पीने वाला साफ पानी उपलब्ध हुआ है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकर ने लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत को ध्यान में रखा है। आम लोगों को जहां 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली मुहैया करवाई गई है वहीं आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को उनके घर के नजदीक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही है। इस मौके पर डी.एस.पी दलजीत सिंह खख, एस.ई होशियारपुर विजय कुमार, एक्सियन गढ़शंकर गुरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ माहिलपुर जोगिंदर पाल, जे.ई माहिलपुर गुरप्रीत सिंह, मोहन लाल चित्तो, जसवीर सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, एडवोकेट अमरजोत सैनी, तरुण अरोड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DGP गौरव यादव ने कहा- कल से शुरू होगा ऑपरेशन प्रहार 2.0

चंडीगढ़: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP गौरव यादव ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। बता दें कि 9 फरवरी की सुबह 8 बजे से ऑपरेशन ‘प्रहार 2.0’ की शुरुआत करने जा रही...
article-image
पंजाब

वास्तु सही वहां असंभव शब्द हैं ही नहीं : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वास्तु वह विज्ञान है जिसे हमे प्रकृति ने पंच तत्वों के रूप में दिया है जिस किसी ने अपने भवन को वास्तु के नियमानुसार बनाया है वहां कभी भी असंभव शब्द...
article-image
पंजाब

साइबर ठगी का शिकार हुई टीचर….NPCI कर्मचारी बनकर ठगों ने 16.42 लाख लूटे

लुधियाना :  सरकारी अध्यापिका की ओर से 30 हजार ठगी संबंधी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) को शिकायत दी गई और ठगों ने उसी का फायदा उठाकर खुद को एनपीसीआई का कर्मचारी बताकर...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाजवा : किसी हिसाब से हमारी दुकान भी चले तो दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र

चंडीगढ़ : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!