2.50 – 2.50 लाख रुपए की ग्रांट के चैक गांव गढ़ी मट्टू, भामियां और रामपुर के विकास हेतु सांसद मनीष तिवारी ने किए वितरित

by
सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, गांवों के विकास हेतु बांटे ग्रांट के चैक
गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों भामियां, बद्धोवान और चक्क कटारू का दौरा किया गया। जिन्होंने इस गांव गढ़ी मट्टू, भामियां और रामपुर के विकास हेतु 2.50 – 2.50 लाख रुपए की ग्रांट के चैक इलाका निवासियों को सौंपे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के के लोगों की समस्याओं को जानना और उनका हल करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा, गांवों और शहरी इलाको में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हेतु वह अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी कर रहे हैं। इस दौरान वह विकास के खोखले दावे करने वालों पर भी बरसे और कहा कि विकास जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए। सांसद तिवारी ने कहा पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हल्के के विकास हेतु बहुत सारे प्रॉजेक्ट लाए गए थे, फिर वह चाहे नई सड़कों का निर्माण हो या फिर कंडी क्षेत्र के विकास के लिए फंड लाना।
इसी तरह, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने हल्के के विकास हेतु सांसद तिवारी के प्रयासों की प्रशंसा की, जो अलग – अलग गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याओं का हल कर रहे हैं।
जहां अन्य के अलावा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन सिंह, सरपंच प्रवीण कुमारी, सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह, पवन कुमार, पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह, गोपाल सिंह, पंच ज्ञान चंद, लंबड़दार गेज चंद भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिसने अपना प्रेम ईश्वर से जोड़ लिया, उसका जीवन नवीनता के सांचे में ढल गया : साध्वी तेजस्विनी भारती

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया। सत्संग में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तेजस्विनी भारती जी ने अपने विचारों को संगत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी : मां चिंतपूर्णी पर की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने पर स्पष्टीकरण भी दिया

जालंधर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी पर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने के बाद अब पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर मास्टर सलीम ने वीडिय़ो जारी कर माफी मांगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!