2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

by

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू और सैमर वनीत को भी सस्पेंड कर दिया है।  कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जिन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज : 

  1. गुरशेर सिंह, डीएसपी
  2. सैमर वनीत, डीएसपी
  3. रीना, सब इंस्पेक्टर
  4. जगतपाल जंगू, सब इंस्पेक्टर
  5. शगनजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर
  6. मुख्तियार सिंह, एएसआई
  7. ओम प्रकाश, एचसी (एलआर)

 लॉरेंस बिश्नोई का इन जगहों पर हुआ था इंटरव्यू :  विशेष पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के नेतृत्व में राज्य पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) को पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार तब लिया गया था जब वह पंजाब पुलिस की हिरासत में मोहाली के खरड़ में था। उसका दूसरा साक्षात्कार राजस्थान में किया गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा :  गृह सचिव के आदेश में एसआईटी रिपोर्ट का हवाला दिया गया, जिसमें बताया गया कि एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार 3 और 4 सितंबर 2022 की मध्यरात्रि को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप :   पिछले साल मार्च में एक निजी न्यूज चैनल ने बिश्नोई के दो इंटरव्यू चलाए थे। पहला साक्षात्कार सीआईए (अपराध जांच एजेंसी) स्टाफ, खरड़ के परिसर में आयोजित किया गया था जो एसएएस नगर, मोहाली के अधिकार क्षेत्र में आता है।

दूसरा साक्षात्कार तब लिया गया था जब बिश्नोई जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। लॉरेंस बिश्नोई पर 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है।  वहीं, इससे पहले पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जबरन वसूली के आरोपों से मुक्त कर दिया था, लेकिन उस पर धमकाने की जांच जारी रहेगी। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर दर्ज मामले को रद्द करने के लिए कैंसिलेशन रिपोर्ट मोहाली की अदालत में दायर की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर के निधन पर जताया शोक, जांच की मांग की

  एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर कमेटी कर्मचारियों के फर्जी बिल घोटाले की विजिलेंस जांच कराए पंजाब सरकार : निमिषा मेहता

माहिलपुर : माहिलपुर कमेटी में चल रहे फर्जी बिल घोटाले के बारे में बोलते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार को माहिलपुर के लोगों के विकास का पैसा हड़पने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!