2 आईपीएस और 4 एचपीएस के तबादले : जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

by
एएम नाथ। शिमला : सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस और 4 एचपीएस  अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) डरोह कांगड़ा लगाया है।
मोहित चावला की तैनाती के बाद डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी सौम्या साबशिवम प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगी। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार द्वारा हाल में प्रमोट किए गए साल 2011 बैच के आईपीएस एवं डीआईजी ओमापति जम्वाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय (वेलफेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन) शिमला लगाया है। आईपीएस एवं एसपी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, कॉलेज डरोह कांगड़ा अरविंद चौधरी के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
हिमाचल पुलिस सेवा (एचपीएस) एवं एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला नरेश कुमार को एसपी विजिलेंस साउथ रेंज शिमला लगाया है। एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय वीरेंद्र कालिया को एसपी लीव रिजर्व स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे रमन शर्मा को एसपी (इन्टेलिजेंस एंड सिक्योरिटी) धर्मशाला में डीआईजी की पोस्ट के अगेंस्ट तैनाती दी है। साल 2012 बैच के HPS एवं तैनाती का इंतजार कर रहे खजाना राम को डीएसपी 4-आईआरबीएन बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर लगागा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
हिमाचल प्रदेश

नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक – राघव शर्मा

ऊना- नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!