2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से आई.टी.आई की ईमारत की करवाई जाएगी मरम्मत : ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर : 16 मार्च:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि प्रदेश के नौजवानों को ऐसे कोर्स करवाए जाएं जिसमें रोजगार की ज्यादा संभावनाएं है। इसी लिए पंजाब सरकार स्किल कोर्सों पर ज्यादा फोकस कर रही है और नौजवानों को यह कोर्स करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। वे आई.टी.आई. होशियारपुर का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, एक्सियन राजीव सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आई.टी.आई. होशियारपुर की नुहार बदल इसका कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. की ईमारत की हालत बहुत खराब है, इस लिए पंजाब सरकार की ओर से करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से आई.टी.आई. की ईमारत की मरम्मत करवा कर इसकी नुहार बदली जा रही है। इस कार्य में आई.टी.आई. का प्रशासनिक ब्लाक, वर्कशाप व आटोवर्कशाप शामिल है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पब्लिक हैल्थ व अन्य विभागों की ओर से यह कार्य पूरा किया जाएगा, जिनमें छतों की रिपेयर, फ्लोरिंग, बिजली की तारों व अन्य कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल माहौल व उन्हें हर बुनियादी सुविधाएं देना यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने आई.टी.आई. के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को पढ़ाई के पक्ष से कोई कमी न आए। इस दौरान आई.टी.आई का स्टाफ व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी के सम्मान में यात्रा का खुरालगढ़ में भव्य स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास जी के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी द्वारा, पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में “पंजाब संभालो” अभियान के तहत विशाल सम्मान यात्रा ऐतिहासिक...
article-image
पंजाब

युद्ध विराम के बाद ब्लैक आउट खत्म : पंजाब में विभिन्न जिलों के सभी डीसी ने जारी कर दिए आदेश

चंडीगढ़ । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने ब्लैकआअट किया था लेकिन अब दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध विराम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी...
article-image
पंजाब

सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में : राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने निश्चित हुई है। यह शादी 24 सितंबर को होगी और इसके...
Translate »
error: Content is protected !!