2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

by

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन रिसीवर और दो ऑटो लिफ्टर हैं।

पुलिस ने इस मामले में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत की 14 गाड़ियां बरामद की गई है। जिसमें हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस आदि शामिल हैं। गैंग का मास्टरमाइंड हरप्रीत पंजाब के पटियाला का रहने वाला है, यह बी.टेक पास इंजीनियर है। जबकि इसके साथ गाड़ी चोरी करने वाला आरोपित उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है। गिरफ्तार तीन रिसीवर सुखदेव, मंदीप और अमनदीप पंजाब के अमृतसर और तरणतारण के रहने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय सेन ने बताया कि एसीपी सुशील कुमार की देखरेख में टीम ने 14 लग्जरी गाड़ियों के अलावा हाई टेकनिक टूल्स, फेक आरसी, 60 से ज्यादा ब्लैक चाभियां, गाड़ी खोलने के इस्तेमाल में किए जाने वाला ड्रिल मशीन, स्क्रू ड्राइवर, अंधेरे में इस्तेमाल के लिए टॉर्च, मैकेनिकल चाभी, टैबलेट इत्यादि भी बरामद किया है।  पूछताछ में पता चला कि हरप्रीत पर अकेले 40 मामले पहले से दर्ज हैं और यह तीन मामलों में कोर्ट के द्वारा भगोड़ा भी घोषित था। यह गैंग चार महीने के अंदर 50 से 60 गाड़ियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी करके पंजाब के अलावा मेरठ में भी भेज चुका है। जो गाड़ियां बरामद की गई है, वह दिल्ली के राजेंद्र नगर, राजौरी गार्डन, नारायना, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पश्चिम विहार वेस्ट, जनकपुरी, मुखर्जी नगर और प्रशांत विहार थाना इलाकों से चुराई गई थी। पुलिस टीम इस मामले में और आगे की कार्रवाई अभी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर संतोषगढ़ व झूगियां हैबोवाल सडक़ो की बद से बदतर हालत काग्रेस के लिए बन सकती मुसीबत

दोनों सडक़े पर जगह जहग गड्डे और जगह जगह छपड़ का रूप धारण कर चुकी सडक़ चार वर्ष से बतदर हालत ना सरकार ने ना विभाग ने इस और कभी सीरियसली ध्यान दिया गढ़शंकर।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विनोद कुमार का आरोप : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय

मंडी : विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हुआ जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन : विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। धर्मशाला, 28 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज बुधवार को धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में हुआ। बैठक का संचालन करते हुए परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!