2 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार : आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई

by

कुल्लू: जिला कुल्लू में नशा तस्कर बेखौफ हो कर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं । हालांकि कुल्लू

पुलिस भी नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन मोड में है। लेकिन बावजूद इसके नशे के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं।    मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के शांगना पुल पर कुल्लू पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी से बरामद 2 किलो चरस को अपने कब्जे में ले लिया है,  आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए प्रक्रिया जारी है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है । कुल्लू के एक गांव में यह किराए के मकान में रह रहा था ।

          कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब मणिकर्ण घाटी में गश्त कर रही थी तो इसी दौरान शांगना पुल पर एक नेपाली मूल का व्यक्ति आया।  पुलिस को वह कुछ संदिग्ध लगा. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2 किलो चरस बरामद की,  पुलिस ने चरस को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है. आरोपी इन दिनों मणिकर्ण घाटी में किराए पर चोज गांव में रहता था.। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. आरोपी को अब कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करेगी.

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा कार्य – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : नशा मुक्त अभियान-2.0 के तहत ज़िला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने तथा सुझाव लेने के दृष्टिगत ज़िला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली लिटफेस्ट में लोकतंत्र, असहमति और सामाजिक सुधारों पर चर्चा…. सोनम वांगचुक बोले- लद्दाख को बचाना भारत को बचाने जैसा

विरोध की आवाज दबाने के बजाय समस्याओं का समाधान जरूरी : डॉ. गीतांजलि आंग्मो एएम नाथ। कसौली  । शिक्षाविद् एवं सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर रोक को लेकर नियमित निगरानी और संयुक्त कार्रवाई बनाई जाए सुनिश्चित : ADC अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य , ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण ऊना, 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार...
Translate »
error: Content is protected !!