2 किलो से अधिक हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से आई थी एक किलो 550 ग्राम हेरोइन

by

फिरोजपुर :  सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। थाना आरिफके पुलिस ने मंगलवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।  एसपी (गुप्तचर) रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त करते गांव गैंदड़ पहुंची। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मस्तेके हेरोइन तस्करी करता है। ये लोग हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाते हैं। इस समय गुरप्रीत बाइक से बस्ती राम लाल से गांव गैंदड़ की तरफ आ रहा है। सीआईए स्टाफ ने गांव गैंदड़ के पास नाकाबंदी कर दी। जैसे ही गुरप्रीत वहां पहुंचा उसे दबोच लिया।  तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 550 ग्राम हेरोइन के अलावा एक मोबाइल व बाइक मिली। पुलिस ने गुरप्रीत से पूछताछ में बताया कि उसके साथ आकाशदीप सिंह निवासी बस्ती भाने वाली, थाना आरिफके, जिला फिरोजपुर भी हेरोइन तस्करी करता है। पुलिस ने आकाशदीप को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल बरामद किया है।  पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों का संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इनके बाकी साथियों का सुराग भी लग सके। पुलिस ने गुरप्रीत व आकाशदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

600 ग्राम हेरोइन समेत दो आरोपी काबू : उधर, फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 600 ग्राम हेरोइन समेत दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। एफएफ रोड से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई पड़े। पुलिस को देख एकदम घबराकर पीछे मुड़ने लगे तो मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए। शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमेज सिंह उर्फ बिट्टू निवासी सवाई के भोखड़ी थाना ममदोट जिला फिरोजपुर और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के तौर पर हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बीत ईलाके में आज बिजली सप्लाई सुवह दस से शाम तीन वते तक रहेगी बंद

गढ़शंकर। 66 केवी लाईन नवांशहर से डल्लेवाल की मैनीटैंस के कारण 66 केवी डल्लेवाल के अधीन पड़ते सभी 11 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई आज 29 जनवरी को सुवह दस से शाम तीन वजे...
article-image
पंजाब

2233 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित, महिलाओं,बच्चों और अन्य कमजोर वर्गों के सामाजिक कल्याण के लिए : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

प्रदेश सरकार गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण पर दे रही विशेष बल : चंद्र कुमार कृषि मंत्री ने वासा तथा वनतुंगली पंचायत में सुनी जनसमस्याएं। नगरोटा सूरियां 30 मई :कृषि व पशु पालन...
article-image
पंजाब

39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में पंजाब फुटबॉल क्लब मोहाली ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 3-2 के अंतर से हराया

गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रबंधों के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल...
article-image
पंजाब

पंजाबी युवती कनाडा में गिरफ्तार….किराए की बेसमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रुपए लेती थी एडवांस

पंजाबी मूल की 27 साल की युवती ने कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। युवती ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोकेशन पर...
Translate »
error: Content is protected !!