2 तस्कर ग्रिफ्तार : 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद

by

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग फिरोजपुर/फरीदकोट और एसएसओसी फाजिल्का की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को  27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगली और गुरमीत सिंह निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपियों से 27 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 470 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार कथित तौर पर पाकिस्तान से एक विदेशी नेटवर्क द्वारा तस्करी के जरिए पंजाब पहुंचाए गए थे, जिनका इस्तेमाल राज्य में आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस ने फाजिल्का जिले के गांव मुहार जमशेर के नजदीक एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान इस बड़ी कामयाबी को हासिल किया है। शुरुआती  जांच से यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियार राज्य में अपराध फैलाने के इरादे से सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार विदेशी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं, जो पंजाब को एक बार फिर अस्थिर करने की साजिश रची जा रही थी।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी सांझा करते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोजपुर और एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीमों ने यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया थाऔर ऑपरेशन के दौरान फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक गांव मुहार जमशेर से 2 संदिग्ध व्यक्तियों को .30 बोर के 27 गैरकानूनी हथियारों के एक बड़े जखीरे और 470 जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया दो साथियों सहित यूपी से काबू , 7 पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद

होशियारपुर । जिला पुलिस दुआरा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू रोड़ मजारिया को दो साथियों सहित उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद कर लिए। एस.एस.पी...
article-image
पंजाब

नवजात बदलने के आरोपों के बीच डीएनए टेस्ट होगा : डीएनए की रिपोर्ट खोलेगी सच्चाई

बठिंडा :  बठिंडा के एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की कथित अदला-बदली के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो माह पहले...
article-image
पंजाब

माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को  गुरविंदर सिंह पाबला ने किया रवाना

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन होशियारपुर, 25 दिसंबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!