2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार  हुए दोनों शख्स पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों में वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान सिमरजोत सिंह और पटियाला के अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई। दोनों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। पंजाब पुलिस के AGTF ने मई महीने में इकबाल प्रीत सिंह उर्फ बुच्ची गिरोह के 4 सदस्य दबोचे थे। इनमें गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा व अन्य लोग थे।उनके पास से उस समय पुलिस को 3 पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद हुए थे। इस मौके जब आरोपियों से पूछताछ की गई थी, तो पुलिस के हाथ कई सुराग लगे थे। उन्होंने बताया कि यूएसए बेस्ट इकबालप्रीत सिंह के लिए कई लोग काम कर रहे हे। इसके बाद पुलिस ने अब इन्हें काबू किया है। आरोपियों ने खुद कबूला है कि वह इकबाल के इशारे से ही वारदातों को अंजाम देते हैं।

AGTF ने आरोपियों पर कहां केस दर्ज किया है, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है पंजाब को अपराध मुक्त किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने उम्मीद है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिद्वार में 5 करोड़ की डकैती का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

हरिद्वार, 17 सितंबर :  उत्तराखंड के हरिद्वार में पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। एक...
article-image
पंजाब , समाचार

डायलसिस सेंटर पर लगा ताला मीडिया को दिखाया : भाजपा नेता निमिषा मेहता ने खोली आम आदमी पार्टी सरकार की बेहतर सेहत सेवाओं की खोली पोल,

गढ़शंकर : भाजपा नेता हल्का इंचार्ज गढ़शंकर निमिषा मेहता ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अपने साथियों के साथ पहुंच कर दो वर्ष पहले स्थापित डायलिसिस सेंटर पर लगे ताले पत्रकारों को दिखाए हुए कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

IPL की तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट : विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग दुआरा IPL की तर्ज पर हिमाचल में भी 2023 में इवेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट 15 अप्रैल से 1 मई तक शिमला के भराड़ी ग्राउंड में...
article-image
पंजाब

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर एसोसिएशन द्वारा गांव सिंबली में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 23 जुलाई : आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा गांव सिंबल के श्री गुरु रविदास धार्मिक स्थल पर निशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप की अगुवाई सभा के संरक्षक वैद्य ...
Translate »
error: Content is protected !!