2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

by
सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले 30 तथा 31 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां का 16 पंचायतों के लोगों के लिए 5 अलग-अलग जगहों पर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ग्राम पंचायत भदरवाड़, रखोटा, चलहोग के लोगों के लिए ग्राम पंचायत रखोटा में सुबह 10 बजे ,ग्राम पंचायत जमणी,गौंटा, खाहन के लोगों के लिए बाद दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गौंटा में तथा ग्राम पंचायत गाहर, गेहरा,समसोह के लोगों के लिए इसी दिन सांय 4 बजे गाहर में जबकि 31 जनवरी को ग्राम पंचायत थोना,टिक्कर, चौरी,पिंगला, रिस्सा के लोगों के लिए सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत थोना में तथा सांय 3 बजे ग्राम पंचायत मसेरण, बाग के लोगों के लिए ग्राम पंचायत मसेरण में कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
बैठक आयोजित
‘सरकार गांव के द्वार ‘ कार्यक्रम के 2 फरवरी को किए जाने वाले आयोजन को लेकर उपमंडल सरकाघाट के समस्त कार्यालयध्यक्षों की एक बैठक एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न हुई जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा कार्यक्रम पूर्व गतिविधियों के आयोजन के समबन्ध में एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बैठक में तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, बीएमओ डाॅ अशोक चौहान, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत आरके गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी चुनी लाल,अधिशाषी अभियन्ता जलशकित विवेक हाजरी, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी मेहर चंद ,एसएमओ डाॅ देश राज, सीडीपीओ अनिता शर्मा, बीडीओ विवेक पाॅल,टीडबलयूओ बल्दबाड़ा पूनम शर्मा व सरकाघाट जगदीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पावन सेवा, सच्चा सम्मान”- गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़

चंडीगढ़  : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय बालु, चम्बा में 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू :- अरविन्द सिंह चौहान

युवाओं के लिए टाटा स्टील कम्पनी में रोजगार का अवसर एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 7 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू...
Translate »
error: Content is protected !!