2 मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर : पूर्व सरपंच समेत तीन घायल

by

गढ़शंकर : गत रात गर्लज कॉलेज मानसोवाल के पास 2 मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक पूर्व सरपंच सहित तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी: मुताविक आदर्श नगर (हैबोवाल) के पूर्व सरपंच यादविंदर सिंह (48) अड्डा झुंगी से हैबोवाल घर जा रहे थे। जब वह गर्लज कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई।
मोटरसाइकिल पर 2 युवक सवार थे, जिनमें निखिल पुत्र तेलू राम गांव मलकोवाल और विनोद कुमार पुत्र जोगिंदर पाल गांव भवानीपुर थे। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यादविंदर सिंह और निखल का इलाज नवांशहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि विनोद कुमार को पहले नवांशहर के आईवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर -गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर मनजीत लाल द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव पाहलेवाल के नजदीक सामने से आ रहे एक...
article-image
पंजाब

शहर के विकास के लिए तीसरे फेज के लिए दो करोड़ 19 लाख जारी इससे पहले दो फेजों में छे करोड़ की राशि जारी हो चुकी: गोल्डी

शहर मे लंबे समय नजायज कबजों व निर्माण का धंधा चल रहा अव होगी कार्रवाई: त्रिभंक गढ़शंकर: पंजाब सरकार दुारा गढ़शंकर शहर के विकास के लिए तीसरे फेज में दो करोड़ 19 लाख की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया : केंद्र ने मानी RLD की शर्त, अब जयंत चौधरी का BJP के साथ आना हुआ पक्का

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया है। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

5 पिस्तौल बरामद : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्‍यों को क‍िया गिरफ्तार

अमृतसर :  पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!