2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में विजीलैंस ने रिश्वत लेने के आरोप में ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात एएसआई चरणजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला बस स्टैंड के पास जवाहर नगर कैंप स्थित ताज होटल के मालिक कमलजीत आहूजा की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवायी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में आईपीसी की धारा 307, 379-बी जोड़ने की धमकी देकर उससे रिश्वत वसूल चुका है और अब और रिश्वत मांग रहा है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसमें शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर एएसआई चरणजीत सिंह और उनके (शिकायतकर्ता) के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है। प्रारंभिक जांच में यह साबित हो गया कि ए.एस.आई. इस पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ के नाम पर 2,70,000 रुपये की रिश्वत ली गई थी और वह शिकायतकर्ता से अपने होटल को बिना किसी परेशानी के चलाने के बदले में प्रति माह 2 लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए भी कह रहा था।

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त एएसआई चरणजीत सिंह के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि वह बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुआ है और अपनी ड्यूटी से भी अनुपस्थित है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में उक्त एस.एच.ओ. वहीं अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों : लोक सभा हल्का संगरूर उप चुनाव के लिए

संगरुर : पंजाब में 23 जून को उप चुनाव होने जा रहे हैं, तथा विभिन्न पार्टियों द्वारा उम्मीदवार ऐलान किए जा रहे हैं। जिसमें अब भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल के उद्घाटन का किया स्वागत : अमरिंदर सिंह ने लोगों को दी बधाई

चंडीगढ़, 1 फरवरी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस उद्घाटन को स्वागत योग्य...
article-image
पंजाब , समाचार

सुखबीर सिंह बादल ने की 1 दिन में कार्यकर्ताओं के साथ 14 बैठकें : कयास लगाए जा रहे, कि गिद्दड़बाहा से सुखबीर बादल पार्टी की ओर से उम्मीदवार हो सकते

गिद्दड़बाहा : पुंजाब होने वाले वाले उपचुनावो को लेकर चुनाव आयोग की ओर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन उपचुनाव के लिए तैयारी में चारों सीटों पर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए बढ़ी खबर : दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते

नई दिल्ली : शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणाएं...
Translate »
error: Content is protected !!