2 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू : आर्किटेक्ट निगम में गलत काम को सही करवाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों से करता था सेटिंग

by

जालंधर : विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा और मैक्स एसोशिएट रामा मंडी के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को लैंड यूज चेंज (सीएलयू) सर्टिफिकेट के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। जबकि इन दोनों का तीसरा साथी नगर निगम का ही कर्मचारी वरूण मौके से फरार हो गया। वह नगर निगम के ड्राफ्टमैन है और बिल्डिंग इंस्पेक्टर का भी अतिरिक्त प्रभार है। टीम उसे भी पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। इनकी गिरफ्तारी मास्टर तारा सिंह नगर के तरुणवीर की शिकायत पर की गई है। आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह निगम में गलत काम को सही करवाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों से सेटिंग करता था। इसके बाद जो कमाई होती थी वह आपस में बांट लेता था। तरूणवीर ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा था कि वह शहर में अपने प्लाटों पर एक चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाहता है। इसके लिए प्लाटों का लैंड यूज चेंज होना जरूरी है।
लैंड यूज चेंज करवाने के लिए उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। इसी दौरान उनके संपर्क में मैक्स एसोशिएट रामा मंडी के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह आया। उसने कहा कि वह सारा मामला सुलझ जाएगा इसके लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर को 50 हजार रुपए और वरुण को 15 बजार रुपए रिश्वत देनी पड़ेगी, जबकि 5 हजार रुपए उसने एडवांस ले लिए थे।
गवाहों के बीच पैसे लेते रंगे हाथ पकड़े : विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरुणवीर की शिकायत मिलने के बाद पूरा जाल बिछाया गया। गवाह तैयार किए गए। इसके बाद तरुणवीर को पैसे देकर भेजा। जैसे ऑर्किटेक्ट ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस ने उसे गवाहों के सामने गिरफ्तार कर लिया। उसकी जेब से पैसे भी बरामद कर लिए। ।
इसके बाद इंस्पेक्टर को ऑर्किटेक्ट की शिनाख्त पर अमृतसर से गिरफ्तार किया गया, जबकि सूचना मिलते ही इनका तीसरा साथी वरूण फरार हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीएम नेता कामरेड रघुनाथ की पहली बरसी पर श्रद्धासुमन भेंट किए

गढ़शंकर। सीपीएम के पंजाब के सचिवालय सदस्य व सीटू के राष्ट्रीय महासचिव रहे कामरेड रघूनाथ सिंह की पहली बरसी आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में कामरेड़ दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मनाई गई।...
article-image
पंजाब

नवांशहर से निकलती चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु 5.27 करोड़ रुपये मंजूर: मनीष तिवारी

नवांशहर । नवांशहर में से निकलती 9 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ रोड के कायाकल्प हेतु राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी से 5.27 करोड रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं और जल्द ही इस सड़क को नया रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन करो लेकिन..’, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे जाम करने या आम जनता को परेशान करने से चाहिए बचना

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि किसानों को अपने प्रदर्शन शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से करने चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदर्शनकारियों को हाईवे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!