20 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 1 अक्टूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज केस अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए सुमंदडा से रुड़कीखास की ओर जा रहे थे और जब वह चक्क सिंघा गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर पैदल जा रहा व्यक्ति एकदम से पीछे मुड़ने लगा। उक्त व्यक्ति को पुलिस कर्मियों ने काबू किया तो उसने अपना नाम सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा पुत्र करम सिंह निवासी चक्क सिंघा बताया। उसके पास से बोरे में रखी 20 बोतल शराब ब्लैक हॉर्स विस्की बरामद कर उसके विरुद्ध थाना गढ़शंकर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 लाख की बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी : दुकान के बाहर फायरिंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने 40 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची : जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…माता-पिता का मेजर बेटा डिप्रेशन में

लुधियाना :  पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर  डांस करने की वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और...
article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंक प्रदर्शन कुलहिंद किसान सभा ने किया : किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही

गढ़शंकर – गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा के राज्यस्तरीय आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बजट की प्रतियां भज्जल गांव में फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!