20 लाख का खूनी खेल : मां-बेटी और बेटे को नहर में धक्का देने वाले हत्यारे को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

by

बरनाला  ।  गांव सेखा में एक व्यक्ति ने रुपए के लेन-देन को लेकर तीन लोगों के परिवार मां, बेटी और बेटे की नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। इस मामले में बरनाला पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने पत्रकार वार्ता में  बताया कि 26 अक्टूबर को गांव सेखा में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों किरणजीत कौर 45 पत्नी सतपाल सिंह, सुखचैनप्रीत कौर 25 पुत्री सतपाल सिंह और हरमनजीत सिंह 22 पुत्र सतपाल सिंह निवासी सेखा के लापता होने के संबंध में थाना सदर बरनाला में शिकायत मिली थी।

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और कुलवंत सिंह कांति निवासी गांव सेखा को संदिग्ध पाया। उन्होंने बताया कि थाना सदर बरनाला में विभिन्न धाराओं के तहत कुलवंत सिंह कांति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने तीनों लोगों को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में धक्का देकर मार डाला था। उन्होंने बताया कि कुलवंत सिंह कांति के मृतक किरणजीत कौर के साथ काफी समय से दोस्ताना संबंध थे।

उसने किरणजीत कौर की 6 एकड़ जमीन बेचने के बाद मिले करीब 20 लाख रुपये का भी गबन कर लिया था। इस संबंध में किरणजीत कौर पिछले कुछ समय से अपने रुपए मांग रही थी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति इन तीनों लोगों को माता नैना देवी के दर्शन करने के बहाने ले गया। जिसने वापस आते समय महिला और एक बच्चे को नदी में प्रसाद चढ़ाने के बहाने तीनों लोगों को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में धक्का देकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति का रिमांड हासिल कर लिया है और और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीनों में से मां और बेटी के शव हरियाणा से बरामद कर लिए गए हैं व लड़के के शव की तलाश जारी है। इस मामले में न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंचे मृतक महिला के परिजनों बलराज सिंह, पिता नछत्तर सिंह, गांव सेखा के सरपंच जगसीर सिंह व समस्त ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न्यायपालिका की अवमानना और सोनम वांगचुक की नजरबंदी के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : देश में हुक्मरानों द्वारा लोगों में फैलाई जा रही नफरत, आतंक और सांप्रदायिक तत्वों, भारत के मुख्य न्यायाधीश का अपमान करने और विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और लद्दाखी लोगों के लोकप्रिय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिजीत दीपके ने कहा था….इस्तीफा दो और विजेता दहिया ने कर दिया था इनकार..दोनों में क्या बात जानिए

नई दिल्ली :  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को इस बीच अपनी कुर्सी से भी...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

केंद्र व राज्य सरकारों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत  गढ़शंकर, 3 सितंबर।  पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते...
article-image
पंजाब

MLA Brahma Shankar Jimpa Donates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.25 : In a gesture prioritizing humanitarian service and public welfare, Hoshiarpur MLA Brahma Shankar Jimpa has donated two ambulances to the Civil Hospital in Hoshiarpur from Punjab government’s Rangla Punjab Fund. Flagging...
Translate »
error: Content is protected !!