20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत दिवस दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। फिलहाल, पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। वीरवार को फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान अजय कुमार आयु 20 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव छौ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। परिजनों ने बेटे क़ी हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था और वह रात को घर नहीं लौटा। रात को गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके घर पर जाकर सूचना दी कि उनका बेटा सड़क के साथ ढांक में बेसुध अवस्था में पड़ा है।
घटनास्थल से परिजनाें ने बेसुध युवक को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का भी मुआयना किया। बुधवार को पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का शक जताया है, उन सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट : मंदल-चैतड़ू में नए पटवार भवनों की रखी नींव, सेक्रड हार्ट चौक को जल्द मिलेगा नया लुक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने उदघाटन-शिलान्यासों की लगाई झड़ी,  दिग्गज नेता ने कहा, धर्मशाला में तेजी से दौड़ रहा विकास का पहिया धर्मशला,  25 फरवरी :  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
Translate »
error: Content is protected !!