20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी, टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन इन घरों में होगा

by

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी है। इन घरों में टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन होगा। पिछले 10 साल में कुल 4.21 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत घर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक मदद दी जाती है। मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज पीएम आवास पर हुई। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि को मंजूरी : पीएम मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। केंद्र की किसान कल्याण योजना के तहत देश के 9.3 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसे ही किसान सम्मान निधि कहा जाता है। मोदी ने सोमवार को इसकी 17वीं किश्त को मंजूरी दी।
पीएमओ के अफसरों से बोले- बताएं कि हम और बेहतर काम कैसे कर सकते : PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा- वे बताएं कि कामकाज को और बेहतर, तेज और अच्छे स्केल पर कैसे कर सकते हैं। आपने एक दृष्टिकोण के लिए खुद को समर्पित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं नई ऊर्जा, नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं, मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा चुनाव मोदी के भाषणों पर मोहर नहीं है, हर सरकारी कर्मचारी की 10 साल की मेहनत पर मोहर है। सही मायने में भारत सरकार का हर कर्मचारी इस जीत का हकदार है। सबको लेकर अगर हम आगे बढ़ें तो मुझे विश्वास है कि देश के 140 करोड़ लोगों ने हमारे इन प्रयासों पर मुहर लगा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

889 वोटर्स ने चुना है घर से मतदान का विकल्प : देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार से होम वोटिंग की शुरुआत हो गई है। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में कुल...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर स्कूल खेल विकास कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ने किया सम्मानित।

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा तथा खेल कॉर्डिनेटर  जगजीत सिंह की देखरेख में वर्ष 2023-2024 तथा 2024-2025 के खेल इनाम वितरण समारोह स. स. स. बागपुर सतौर में करवाया गया। इसमें विद्या...
article-image
पंजाब

ਜਥੇਦਾਰ ਪੰਜੋਲੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣਨ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ

ਸ੍ਰੀ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਜਥੇਦਾਰ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੰਜੋਲੀ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਹਾਊਸ ਵਿੱਚ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਚੁਣੇ ਤੇ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ...
article-image
पंजाब

13,000 से ज्यादा गिरफ्तार, करोड़ों की हवाला 147 संपत्ति जब्त

चंडीगढ़  : पंजाब में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!