20.82 रुपए की पेट्रोल के दाम में हो चुकी बढ़ोतरी 25 मार्च 2020 से अव तक

by
गढ़शंकर I  पेट्रोल के दाम में 20.82 रुपए की बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के इस दौर में लोग पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से परेशान है। ऐसे में 25 मार्च 2020 से आज की तारीख में पेट्रोल के दाम में 20.82 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 25 मार्च 2020 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए थी। वहीं आज रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.40 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे में तब से अबतक दाम में 20.82 रुपए का फर्क आ चुका है।
पेट्रोल डीजल की कीमतों में गुरुवार को आई गिरावट के बाद लगातार तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को राहत का सिलसिला एक बार फिर जारी रहा। आज भी देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। तेल शनिवार के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें कि गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की कटौती कर दी थी।
इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से 90.40 रुपये पर आ गया। डीजल भी 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब यहां इसका दाम कल के 80.87 रुपये से घट कर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पिछली बार 30 मार्च को तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में जारी चुनावों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों में 27 फरवरी के बाद से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
आज की कीमत के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपये और डीजल 87.81 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये और डीजल 83.61 रुपये लीटर तथा चेन्नै में पेट्रोल 92.43 रुपये और डीजल 85.73 रुपये लीटर हो गया है। पिछले महीने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में तीन बार बदलाव देखने को मिला। 24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे।
4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल:  
 मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली समेत एक को दबोचा 

गढ़शंकर, 23 जनवरी : गढ़शंकर पुलिस ने एक चोरी के ट्रैक्टर ट्राली सहित एक चोर को दबोचा है। जानकारी अनुसार थाना गढ़शंकर में तैनात एएसआई महेंद्र पाल ने पुलिस पार्टी सहित अड्डा गोलियां में...
article-image
पंजाब

आप के वलंटियर वरिंद्र नैनवां ने बेटे के जन्म दिन पर आम का पौदा लगाया

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के वलंटियर वरिंद्र कुमार नैनवां ने अपने बेटे अभिजीत के जन्म दिन पर धर्मपत्नीव बेटे अभिजीत के साथ पुलिस चौकी बीनेवाल में आम का पौदा लगाया। इस दौरान आप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
article-image
पंजाब

लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी...
Translate »
error: Content is protected !!