20 मार्च से लापता रणवीर चंडीगढ़ से मिला, परिवार ने पुलिस का जताया आभार

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के मोहल्ला मिलाग नगर निवासी एक बच्चा 20 मार्च को घर से रेलवे मंडी मैदान के लिए निकला था, लेकिन घर वापिस नहीं आया था। इसके बाद उसे ढूंढने के लिए परिवार ने काफी खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं से उसकी तलाश करते हुए उसे चंडीगढ़ से खोज निकाला।

जानकारी अनुसार रणवीर सिंह पुत्र नवदीप सिंह निवासी मिलाप नगर लापता हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश के लिए अलग-अलग माध्यमों से उसे ढूंढा जा रहा था। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से खोजकर उसे परिजनों को सौंपा। इस मौके पर श्री क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने पुलिस प्रशाशन के कार्य की प्रशंसा की और पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें मोबाइल फोन से जितना हो सके दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों का टाइम टेबल बनाएं ताकि वह हर कार्य समय पर करें तथा खेल मैदानों में जाते समय भी हो सके तो बच्चों के साथ जाएं तथा उन्हें जिम्मेदार बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब के प्रतिष्ठित संस्थानों, रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, रेलमाजरा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम...
article-image
पंजाब

रिश्ते में लगते देवर ने भाबी की हत्या की : पुलिस ने मामला किया दर्ज

माहिलपुर : थाना माहिलपुर के अधीन पड़ते गांव जस्सोवाल में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने पर गांव की पंचायत द्वारा सैला खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना देने पर पुलिस ने शव को...
Translate »
error: Content is protected !!