20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत दिवस दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। फिलहाल, पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। वीरवार को फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान अजय कुमार आयु 20 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव छौ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। परिजनों ने बेटे क़ी हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था और वह रात को घर नहीं लौटा। रात को गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसके घर पर जाकर सूचना दी कि उनका बेटा सड़क के साथ ढांक में बेसुध अवस्था में पड़ा है।
घटनास्थल से परिजनाें ने बेसुध युवक को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का भी मुआयना किया। बुधवार को पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का शक जताया है, उन सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ-समृद्ध भारत की पहल है ‘प्रकृति परीक्षण : जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’, लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.09 करोड़ रूपये से 73 परिवारों ने बनाए आशियाने : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान बनाने को सरकार दे रही है डेढ़ लाख रूपये

रोहित भदसाली।  जोगिन्दर नगर, 25 सितंबर :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसके नीचे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सके। इंसान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर : आम आदमी पार्टी ने कर दिया एलान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होगी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, BJP दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचेनई नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता...
Translate »
error: Content is protected !!