20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

by

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी अंबे दा बेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है

मिली जानकारी के मुताबिक रवि कुमार को घर के समीप काम करते वक्त जहरीले सांप ने डस लिया। मामले का पता चलते ही परिजन पीड़ित युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के कारण उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही रवि कुमार ने दम तोड़ दिया।

युवक अपने पीछे बूढ़ी मां और छोटा भाई को छोड़ कर चला गया। एक माह के भीतर घटित हुई दो घटनाओं से पीड़ित परिवार पर कुदरत का कहर बरस गया है। मृतक युवक के पिता की भी दो साल पहले मौत हो चुकी है। युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं।  पुलिस थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शीवाद लिया

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  मंडी, 11 मार्च। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शिवाद लिया। प्रतिभा सिंह मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

एएम नाथ। सोलन/ शिमला : डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता- कमलेश ठाकुर

विधायक ने जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में सुनी जन समस्याएं राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!