200 पदों को भरा जाएगा : 29 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा

by
चम्बा(एएम नाथ )  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव में स्टूडेंट ट्रेनी के कुल 200 पदों को भरा जाएगा। कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी और 2 साल के बाद परीक्षा पास होने के बाद एनसीवेट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 16,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर जिला रोजगार कार्यालय बालू में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी भवनों तथा परिसरों से प्रचार सामग्री हटाने के दिए निर्देश : डीसी तोरुल एस रवीश

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय । कुल्लू 17 मार्च : उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के मतदान की अधिसूचना जारी होने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान : 5 हजार की कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य कीमत 15 से 50 हजार

शिमला। 9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान ने बहुत कम कीमत की वस्तुओं से कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5 हजार रुपये की लागत से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरतःसत्ती

सतपाल सिंह सत्ती से मिला चड़तगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऊना, 27 जुलाई: ग्राम पंचायत चड़तगढ़ के लाहड़ व ऐरी मोहल्ला का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!