200 रुपए के लिए पति-पत्नी ने की युवक की बेरहमी से हत्या : शराब का कारोबार करते है पति पत्नी

by

डेरा बाबा नानकः पंजाब सरकार अवैध देशी शराब की तस्करी रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन शराब के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक कोडू मसीह पर शराब व्यापारी और उसकी पत्नी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक का शव पाेस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सुक्खा मसीह ने बताया कि वह अपने दोस्त युवक कोडू मसीह पुत्र तरसेम मसीह उम्र 34 साल निवासी जोड़ी कलां जो कि जालंधर में एक ढाबे पर काम करता था, जिसे वह अपने गांव ले आया था और उसे शराब पिलाने के लिए अवैध देशी शराब के धंधेबाजों के एक परिवार के पास ले गए, जहां पर 200 रुपए के भुगतान को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान शराब कारोबारी और उसकी पत्नी ने तेजधार हथियार से कोडू मसीह की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए पास के नाले में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले के दौरान उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई और इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर उन्हें उचित न्याय न देने का आरोप लगाया है, जिसके चलते आज उन्हें क्षेत्रवासियों के साथ लेकर डेरा बाबा नानक थाने के सामने धरना लगा दिया।

वहीं जब इस संबंध में पत्रकारों ने पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जनवरी में एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 117 मामले दर्ज, 146 गिरफ्तार – सेफ स्कूल वाहन के अंतर्गत 140 बसों की हुई चैकिंग, 19 का हुआ चालान : DC आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड सेफ्टी कमेटी के कार्यों का लिया जायजा    समग्रा शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्मार्ट राशन कार्ड, स्मार्ट विलेज कैंपेन, जल जीवन मिशन व...
article-image
पंजाब

पंजाब में नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन शुरू 11 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

अमृतसर :  पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पात्र परिवारों को बड़ी राहत देते हुए नए राशन कार्ड बनवाने और मौजूदा राशन कार्डों में योग्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है।...
article-image
पंजाब

SSP डॉ. अंकुर गुप्ता पर हाईकोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माना : SSP को वेतन से देना होगा 20 हजार का जुर्माना… हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं एसएसपी को 18 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!