200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

by

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके मुताबिक, 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेगा। इनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती हो सकेगी। इससे प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी और नौकरी का इंतजार कर रहे MBBS डिग्री धारकों का नौकरी का इंतजार भी पूरा होगा। इन पदों के लिए ओपन कैटेगिरी के अभ्यर्थियों 600 रुपए फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए और पूर्व सैनिकों से इसके लिए फीस नहीं ली जाएगी।  अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कमिशन पास करने वाले मेडिकल ऑफिसर को 56,100 से 1,77,500 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

 पदों को भरने की कैबिनेट ने दे  रखी मंजूरी :    मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 380 पद सृजित कर रखे हैं। इनमें 200 मेडिकल ऑफिसर, 3 मैटर्न, 9 वार्ड सिस्टर, 1 रेडियोग्राफर, 83 स्टाफ नर्स, 3 एमएलटी ग्रेड-2 तीन ओटीए, 2 लिपिक, 2 फार्मासिस्ट, 1 सीनियर असिस्टेंट, 1 ड्राइवर, 10 चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी, 1 माली, 1 खंड चिकित्सा अधिकारी, 2 स्वास्थ्य शिक्षक, 4 फिजियोथेरेपिस्ट, 1 आहार विशेषज्ञ, 7 सीनियर रेजिडेंट, 1 डेंटल मैकेनिक, 30 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर का सृजन कर रखा है। इनमें से मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का जीएसटी , वेट और आबकारी राजस्व पहुंचा 30 हजार करोड़ के पार, 10 माह में ही : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पंजाब की आर्थिक व्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में राज्य का वस्तु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल एवं लनौड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* बैजनाथ, 19 नवंबर : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बैजनाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता द्वारा नकारने पर हताशा में हद से ज्यादा गिर रही है कांग्रेस : जयराम ठाकुर

दिल्ली की कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी निकृष्टता की पराकाष्ठा लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, गालियां देने और अपमानित करने का नहीं प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का विरोध न करके हिमाचल...
article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को कांग्रेस ने अहम ज़िम्मेदारी सौंपी

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञाप्ति के ओर से जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!