200 से ज्यादा शिकायतें सुन संबंधित विभागों के कैबिनेट मंत्री जिंपा ने अधिकारियों को जल्द हल करने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर, 31 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और हर योग्य लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आज अपने कार्यालय में 200 से ज्यादा लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अब लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल रही है और लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने कह कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष में ही मुख्य मंत्री भगवंत मान ने प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक को किसी सरकारी कार्यालय में दिक्कत आती है तो वे नि:संकोच संपर्क करे। इस दौरान उनके साथ वरिंदर शर्मा बिंदू व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों : हिमाचल की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन को नोटिस

मंडी. हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है. सोशल मीडिया  पर हीरो की भूमिका निभाने वाली एचएएस अधिकारी ओशीन शेर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं.   यही...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में पेयजल हो रहा बर्बाद, नगर निगम सो रहा कुम्भकर्णी नींद : खन्ना

होशियारपुर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने स्थानीय गौतम नगर में ट्यूबवेल नंबर 60 से लगातार लीक हो रहे पेयजल के मामले पर पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा की पंजाब सरकार तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
article-image
पंजाब

गांव मोतीयां में सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने नशे के खिलाफ दी सशक्त आवाज, लोगों को किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज गांव मोतीयां में एक विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। इस जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों,...
Translate »
error: Content is protected !!