2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगा गेहूं एफसीआई, कांगड़ व टकारला में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी आरंभ: ललित जैन

by
ऊना : एमडी खाद्य एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश ललित जैन ने आज ऊना जिला के कांगड़ में एफसीआई डिपू व टकारला में अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि इस वर्ष 15 अप्रैल से एफसीआई गेहूं की खरीद करना आरंभ कर देगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एफसीआई 2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से कांगड़ में 50 हज़ार क्विंटल तथा टकारला में 70 हज़ार क्विंटल गेहूं खरीदेगा। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीद की गई फसल की राशि उनके खाते में 24 घंटे के अंदर डाल दी जाएगी।
ललित जैन ने कहा कि गत वर्ष की भांति खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों कोhttp://hpappp.nic.in पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण स्वीकृत होने के बाद किसान को स्लॉट बुक करना होगा। किसान अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृषक जो अपने स्तर पर स्वयं पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, वह पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की लिए नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों की सेवाएं ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त ललित जैन ने रामपुर में निर्माणाधीन अनाज मंडी का दौरा भी किया तथा अधिकारियों को सितंबर माह तक अनाज मंडी तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव कृषि उपज मंडी समिति ऊना भूपेंद्र ठाकुर, डीएफएसई राजीव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में पेड़ों की ‘अवैध’ कटाई : भाजपा विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया

शिमला, 19 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में पेड़ों की ”अवैध” कटाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़सर से मणिमहेश झील तक सफाई अभियान में जुड़े लोग : डॉ. जनक राज

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा सफाई अभियान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से हमें हर वर्ष पावन मणिमहेश यात्रा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे यहीं रहे, किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता : खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने X पर लिखा

चंडीगढ़ : कनाडा और भारत के बीच चल रही तानातनी के बीच बढ़ते दबाव में खालिस्तानी समर्थक जगमीत सिंह ने ट्वीट कर कनाडा में बसने वाले हिंदू वर्ग से कहा कनाडा उनका है, वे...
Translate »
error: Content is protected !!