2021 तक बांटे 694.71करोड़ के ऋण जिला ऊना में बैंको ने : एडीसी डाॅ अमित

by

ऊना, 24 दिसंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने बताया कि जिला के बैंकों ने सितंबर 2021 तक 2286 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 694.71 करोड़ के ऋण वितरित किये हैं।
उन्होंने बताया कि बैंकों की जमा राशि 10800.54 करोड़ हो गयी है। इसमें 7.03 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 5.55 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3227.70 करोड़ हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 29.88 प्रतिशत हो गया है।
एडीसी ने कहा कि जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों कों भरसक प्रयत्न करने चाहिए।
जिला में बैंकों ने 30 सितंबर 2021 तक 58995 कृषि कार्ड किसानों को बांटे गए हैं जबकि सितंबर तिमाही में बैंकों ने 943 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किए हैं। बैंकों का कृषि ऋण 615.57 करोड़ रूपये है जोकि कुल ऋणों का 19.07 प्रतिशत है।
एडीसी ने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर तरह की सहायता की जाए। इसके साथ-साथ बैंकों को किसानो की आय बढ़ाने हेतु आवश्यक ऋण वितरित करने चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने को कहा ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके।
एडीसी ने बैकों को अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु सभी बैंक और सरकारी/गैर-सरकारी अधिकारियांे को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने को भी कहा।
एडीसी ने जमा ऋण अनुपात बढ़ाने हेतु बैंको को आवश्यक कदम उठाने को कहा तथा सरकार के निर्धारित लक्ष्यों व नीतियों का पालन करने हेतु बैंकों को निर्देश दिए। उन्होंने बैकों को स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु जेएलजी और नए किसान क्लब बनाने को भी कहा। इस दौरान वित्त बर्ष 2022-23 में जिला ऊना के लिए नाबार्ड की 2112 करोड़ 28 लाख रुपए की ऋण योजना भी रिलीज की गयी।
बैठक में जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भरत राज आनंद, पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर मण्डल के मुख्य प्रबन्धक विनीत अग्रवाल, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जय पाल भनोट, जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार, मुख्य प्रबन्धक युवराज आनंद, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक सहित सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग में जलने से 6 व्यक्तियों की मौत, 14 घायल, एसडीएम हरोली करेंगे जांच

सभी घायल प्रवासी मजदूर,11 पीजीआई रैफर डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण ऊना : बाथू में एक निजी प्लॉट पर शैड में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई वाहन शिमला के कुछ हिस्सों में दब गए : वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

शिमला: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद गुरुवार को आगे बढ़ा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई : तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ औचक जांच

दो मेडिकल स्टोर सील, एक को क्लीन चिट, स्टॉक, बिल व रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पुलिस–ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चम्बा :  मेडिकल स्टोर रेड से चंबा शहर में हड़कंप मच गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का...
Translate »
error: Content is protected !!