2022 में 119 आतंकी अरेस्ट, 428 गैंगस्टर पकड़े : NDPS के 12022 केस, 16798 तस्कर अरेस्ट, 43 राइफल सील की गई। 13 टिफिन आईडी सीज किए गए। कुल 220 पिस्टल/रिवॉल्वर रिकवर की गई। साथ ही 24.400 किलोग्राम RDX पकड़ा

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया साल 2022 के बड़े हत्याकांड, हत्या के प्रयास और सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन मार गिराने समेत बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद करने की बात कही। IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस की कार्यप्रणाली को साल 2021 से बेहतर बताया। IGP ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ बेहतर एक्शन लेते हुए 18 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। साथ ही 119 आतंकी अरेस्ट किए। इस दौरान 43 राइफल सील की गई। 13 टिफिन आईडी सीज किए गए। कुल 220 पिस्टल/रिवॉल्वर रिकवर की गई। साथ ही 24.400 किलोग्राम RDX पकड़ा है
244 साइटिंग लॉकेट ,23 ड्रोन मार गिराए :
पंजाब में इस साल ड्रोन की 244 साइटिंग सामने आई। इनमें से BSF और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के साथ 23 ड्रोन मार गिराए गए। IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के ऑपरेशन में पब्लिक का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने साल 2023 में भी लोगों से पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।
112 गैंगस्टर AGTF और 316 जिला पुलिस ने पकड़े :
6 अप्रैल 2022 में गठित की गई पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने साल 2022 में जिला पुलिस के साथ मिलकर कई बड़े ऑपरेशन कामयाब किए। इनमें कुल 428 गैंगस्टर पकड़े गए। 112 गैंगस्टर AGTF और 316 जिला पुलिस ने पकड़े। 2 गैंगस्टर बड़ी आपराधिक वारदातों में शामिल थे। साथ ही AGTF द्वारा 34 मॉड्यूल और जिला पुलिस ने 77 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। कुल 111 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया।
हथियार, हेरोइन समेत 1.30 करोड़ की ड्रग मनी रिकवर, AGTF ने कुल 411 हथियार रिकवर किए हैं। इनमें 394 रिवॉल्वर/पिस्टल और 17 राइफल पकड़ी। साथ ही 97 वाहन भी बरामद किए। साथ ही 44 किलोग्राम हेरोइन समेत 1 करोड़ 30 लाख की ड्रग मनी भी रिकवर की गई है।
955 भगौड़ें पकड़े , बड़ी मात्रा में ड्रग मनी रिकवर
जनवरी में भगौड़ों की धरपकड़ की चलाई मुहिम के तहत NDPS केसों के कुल 955 भगौड़ें पकड़े। इनसे कुल 11 करोड़ 59 लाख 20 हजार 566 रुपए ड्रग मनी रिकवर की गई है। साथ ही 3037 वाहन सीज किए गए हैं।
16798 नशा तस्कर काबू :
पंजाब पुलिस ने ड्रग के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत NDPS एक्ट के तहत कुल 12022 केस दर्ज किए हैं। इनमें कुल 16798 नशा तस्कर काबू किए गए। दर्ज मामलों में 1374 कमर्शियल क्वांटिटी के केस हैं और इनमें 2316 बड़े नशा तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। NDPS के सबसे अधिक 785 केस अमृतसर कमिश्नरेट में दर्ज किए गए हैं। फिरोजपुर में 785 और लुधियाना कमिश्नरेट में 670 केस दर्ज किए गए हैं। कमर्शियल क्वांटिटी के 112 केस STF ने दर्ज किए। 109 बठिंडा पुलिस और 102 पटियाला पुलिस ने दर्ज किए हैं।
729 किलो हेरोइन बरामद पंजाब पुलिस ने साल 2022 में कुल 729 किलो हेरोइन बरामद की है। इसमें 582 किलो पंजाब और 147.5 किलो 2 बड़ी कनसाइनमेंट गुजरात और महाराष्ट्र से पकड़ी गई। इसके अलावा अफीम 690 किलो, भुक्की 51 हजार 826 किलो, गांजा 1396 किलोग्राम, चरस 31 किलो, भांग और सुल्फा का नशा 19 और 32 किलो रिकवर किया गया है। मेडिकल ड्रग्स की 60 लाख 13 हजार 150 यूनिट्स पकड़ी गई हैं।

पंजाब पुलिस विभाग के वेलफेयर फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया गया। 20 लाख रुपए के एक्स ग्रेशिया अमाउंट को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया गया। साथ ही इंश्योरेंस के एक करोड़ रुपए HDFC बैंक द्वारा दिए जाते हैं।
सड़क हादसों में कमी : 2021 में हुए सड़क हादसों में कुल 3930 लोगों की जान गई। जबकि साल 2022 में 2900 लोगों की मौत हुई है। IGP ने बताया कि पंजाब पुलिस-प्रशासन और प्राइवेट एक्सपर्ट्स द्वारा एक्सीडेंटल स्पॉट की पहचान कर आकलन के बाद सुधार किए जा रहे हैं। हाईवे पेट्रोलिंग के लिए नए व्हीकल का प्रस्ताव लाया गया है। सड़क हादसों का कारण ड्रंक्न ड्राइव व ओवरस्पीड होने के चलते मैरिज पैलेस व अन्य जगहों के लिए 2200 एल्को मीटर नए खरीदे जा रहे हैं।
बड़े आपराधिक मामलों को सुलझाया : साल 2022 में मोहाली के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG अटैक, सहराली पुलिस थाने पर RPG अटैक, गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर, फरीदकोट में संदीप कुमार का मर्डर और नकोदर हत्याकांड मामले को पंजाब पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों के सहयोग के साथ ट्रेस किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयारी

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयार चंबा मेडिकल कॉलेज में एचएमपीबी से निपटने की तैयारी के बीच आदेश जारी होने के बाद पीएसए प्लांट हुए बंदए एम...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास मुख्य उद्देश्य: सांसद तिवार

अलग-अलग गांवों में बांटे विकास कार्यों के चैक बलाचौर : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा हलके का सर्वपक्षीय विकास उनका मुख्य उद्देश्य है और...
article-image
पंजाब

The preparations for the 13th

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18 : The preparations for the 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association have been completed. Giving this information, State leader of the Association and Chairperson of the Reception Committee,...
Translate »
error: Content is protected !!