2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स क्रोप वर्ष घोषित : जिला ऊना में लोगों को मिलेट्स बारे जागरूक करने बारे 15 अप्रैल से मिलेट्स जागरूकता अभियान की शुरूआत

by

कल्याण भवन ऊना में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित
आईसीडीएस विभाग ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
ऊना, 1 मई – मोटे अनाज की फसलों को बढ़ाना देने तथा आमजन में इसकी महत्ता के बारे में जागरूक करने हेतू सोमवार को कल्याण भवन ऊना के सभागार में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स के बारे में आमजन में जागरूकता लाने हेतू किए जा रहे कार्यों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स क्रोप वर्ष घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज़ वाली फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगणी, कोदा, कुटकी, कुटू इत्यादि को मिलेट क्रोप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को सुपर फुड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्र में पोषक तत्व पाए जाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में लोगों को मिलेट्स बारे जागरूक करने बारे 15 अप्रैल से मिलेट्स जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई थी। उन्होंने बताया कि कृषि, कृषि विज्ञान केंद, आतमा, महिला एवं बाल विकास व डीआरडीए विभाग द्वारा मिलेट्स की महत्ता बारे शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महा अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें मिलेट्स से तैयार किए व्यंजनों बारे जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के माध्यम से मिलेट्स से बनने वाले व्यंजनों बारे प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएंगी।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया ज्वार और बाजरे में पोषण संबंधी बेहतर गुण होते हैं। ज्वार और बाजरे की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा तथा कृषि विभाग की ओर से इनका बीज भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आतमा और केवीके के माध्यम से डेमो प्लाॅटस लगाकर किसानों को मोटे अनाज़ों की फसलों बारे प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला में कृषि सखियों को मिलेट्स बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोटे अनाज की महत्ता बारे जागरूक करने के साथ-साथ मिलेट्स की खेती करने की ओर प्रेरित करेंगी।
उपायुक्त ने बताया कि मिलेट्स स्वास्थ्य विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज में फाइब्र, प्रोटीन, विटामिन व अन्य पोषक मौजूद होते हैं।
योजनाओं संबंधी जानकारी
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी(आईसीडीएस) सतनाम सिंह ने विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया बेटी है अनमोल योजना के तहत 1699 पात्र बेटियों को 52 लाख 87 हज़ार 550, मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत 285 पात्र लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 24 हज़ार, 30 महिलाओं को स्वरोजगार हेतू 1.50 लाख, विधवा पुनर्विवाह हेतू 21 पात्र महिलाओं को 10.95 लाख रूपये, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र लाभार्थियों को 1 करोड़ 3 लाख 85 हज़ार और मदर टेरसा मातृ संबल योजना के अंतर्गत 3534 पात्र महिलाओं को 1 करोड़ 20 लाख 3 हज़ार 405 रूपये की राशि प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 21,390 पात्र महिलाओं को 9 करोड़ 52 लाख 48 हज़ार, फाॅस्टर केयर योजना के तहत 190 पात्र लाभार्थियों को 93 लाख 97 हज़ार 418 तथा वन स्टाॅप सेंटर के अंतर्गत 22 महिलाओं पर 13 लाख 46 हज़ार की राशि व्यय की गई।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर प्रशासन के माध्यम से संचालित की जा रही गरिमा, नवजीवन, संबल, आशीर्वाद, ऊना उत्कृष्ट योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
ये किए सम्मानित
कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, मंजू देवी, नीरू वाला, कुकी देवी, महेंद्रो देवी, कृष्णा देवी, मोनिका, बीना, गुरदीप कौर, नीतू, रीना, चंचला देवी, कुसुम लता, सुरेखा, सृष्टा देवी, सुरेंद्र कौर,कमलेश कुमारी, वीना रानी, शकुंतला देवी, बलजीत कौर, दीप कौर, सुमन लता, सुनीता, नरेश कुमारी, मीना कुमारी, सुरजीत कौर, अंजू सैनी, कांता देवी, शीला कुमारी, बीना देवी, बलवीर कौर के साथ-साथ कृष्णा देवी कृषि सखी बनगढ़ को मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया।
मोटे अनाज से निर्मित व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी
कार्यक्रम में प्रशिक्षित आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा मोटे अनाज से निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें कंगणी, कोदा, रागी, ज्वार, बाजरा इत्यादि से निर्मित व्यंजन शामिल थे।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, पूनम कुमारी हरोली, लक्ष्मण दास गगरेट, विजय कुमार अंब तथा रूपेश कुमार बंगाणा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतन….नर्सिंग स्कॉलर सोसाइटी को पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला ; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बने विधायकों की सदस्यता हो समाप्त – संविधान विरुद्ध नियुक्ति से प्रदेश के राजस्व पर डाला करोड़ों रुपए का बोझ: जयराम ठाकुर

संविधान के बजाय ख़ुद के बनाए प्रावधान को महत्व देती है कांग्रेस एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा प्रदेश में नियुक्त किए गए...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय जो गारण्टियाँ दी हैं उनसे हम सरकार को न भागने देंगे और न ही प्रदेश के लोगों को भूलने देंगे : जय राम ठाकुर 

तपोवन विधानसभा धर्मशाला  :  भाजपा  विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज विधान सभा में सरकार की गारंटी को याद दिलाने के लिए गाय का दूध 80 रुपए किलो और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*दो लाख से बनेगा रामलीला मंच – दशहरा सत्य,धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4अक्तूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार देर सायं द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण तथा रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!