208 ग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा । जिला मंडी के दो युवक 208 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए हैं।
रविवार सुबह क्षेत्र के थाना बंगाणा के तहत बौल जोगीपंगा में एसआईयू टीम और पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी से ऊना की तरफ आ रही एक आल्टो नंबर एचपी 65ए 1879 को चेकिंग के लिए रोका, तो उसमें सवार दो युवकों के चेहरों का रंग उड़ गया। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर बैठे कर्म चंद, निवासी गांव टिक्कर डाकघर बल्ह और कर्म सिंह गांव टिहरी तहसील पद्धर जिला मंडी से 208 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की पूछताछ में जुट गई है कि इतनी मात्रा में चरस कहां से लाई गई और आगे कहां सप्लाई की जानी है। पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए गहनता से पूछताछ करने में जुट गई है। पूछताछ के दौरान कई रहस्य सामने आएंगे। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश जाएगा। दो आरोपी कारपेंटर का काम करे है। आरोपियों ने पांचवीं और 10वीं तक पढ़ाई की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गिरोह – चिट्टा तस्करी करता था पिंजौर से हिमाचल के लिए

एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। 18 सितंबर 2024 को एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पहुंचे सोलन

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी 15 अगस्त के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आके सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

नादौन 18 अक्तूबर। जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक कस्बे नादौन में 3, 4 और 5 नवंबर को एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!