20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

by

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित 20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की भव्य शुरुआत हुई।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए हवा में गुब्बारे छोड़े। उद्घाटन समागम के मौके पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने टूर्नामेंट कमेटी द्वारा फुटबॉल खेल के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों को लगातार जारी रखना बहुत बड़ा काम है । एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी यहां सिख धर्म के प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए प्रयासरत है, वहीं खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी की टीमों ने गतके और हॉकी में शानदार प्राप्तियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता जारी कर शिक्षण संस्थानों को वित्तीय संकट से उबारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समूह कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए शिरोमणि समिति की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और महाविद्यालय व फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व विधायक व टूर्नामेंट कमेटी के संरक्षक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा ने मुख्य अतिथि और उनके साथ पहुंचे गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के अयोजन के लिए पूरी कमेटी और प्रवासी भारतीय बधाई के पात्र हैं। टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ ने कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया और पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पीआर ग्रामीण स्तरीय मैच में पद्दी सूरा सिंह की टीम ने चक्क फुल्लू को पेनल्टी किक से 5-3 गोल से हराया। कॉलेज वर्ग के मैच में प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर की टीम ने फुटबॉल अकादमी वड्डो को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। इसी प्रकार ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में गढ़शंकर की टीम ने पनाम को पेनल्टी किक से 3-1 से हराकर जीत हासिल की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा, शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, एसजीपीसी सदस्य संत चरणजीत सिंह जस्सोवाल दमदमी टकसाल भिंडरावाले, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर, सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, राजविंदर सिंह बैंस, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुका, वित्त सचिव योग राज गंभीर, सचिव रंजीत सिंह खाख, अमनदीप सिंह बैंस, शलिंदर सिंह राणा, रोशनजीत सिंह पानम, कश्मीर सिंह भज्जल, एनआरआई सतनाम सिंह संघ, मनमोहन सिंह दयाल, प्रेम डोगर यूके, अजीत सिंह गिल यूएसए, बलराज सिंह तूर, जत्थेदार बूटा सिंह अलीपुर, हरजीत सिंह भटपुर, प्रो. अपिंदर सिंह, दर्शन सिंह मट्टू, अधीक्षक परमिंदर सिंह, बागीचा सिंह पद्दी सूरा सिंह, हरप्रीत सिंह बैंस साधोवाल, तरसेम सिंह डेरों, अशोक पराशर, तरलोचन सिंह गोली, कोच हरदीप सिंह गिल, कीमती लाल, संजीव कुमार डीपीई, अमरीक हमराज, डॉ. लखविंदर बिलोन, सुरिंदर सिंह दारापुरी सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन रोशनजीत सिंह पानम ने किया।
134 : टूर्नामेंट के उदघाटन दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी व अन्य खिलाडियों के साथ हवा में गुबारे छोड़ते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शोघी-ढली फोरलेन परियोजना के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में निर्माणाधीन 27 किलोमीटर लंबे शोघी-ढली फोरलेन मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भट्टाकुफर, संजौली, ढली, लिंडीधार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
article-image
पंजाब

वन एवं पंचायती जमीन घपलेबाजी : गिरफ्तार हो सकते हैं दो पूर्व मंत्री

चंडीगढ़ : पंजाब में वन विभाग की जमीन पर वृक्षों की अवैध कटाई के मामले में पूर्व मंत्री धर्मसोत की गिरफ्तारी के उपरांत चंडीगढ़ के आसपास वन विभाग व पंचायती जमीन की घपलेबाजी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने किया दौरा : चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था नाकों के प्रस्तावित स्थलों का भी किया निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च। चुनावों के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को पंजाब से सटे जिले...
Translate »
error: Content is protected !!