21 जून को पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : निकास कुमार

by

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) ने जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की

-जिला निवासियों से योग दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में आज जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2025 को जिला स्तर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 7 से 8 बजे तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण सुबह 6.30 से 7 बजे तक होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए ताकि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम की तैयारियों का स्वयं जायजा लें तथा सभी प्रबंध निर्धारित समय में पूरे करना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पुलिस लाइन में जिला स्तरीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा योग करवाया जाएगा तथा योग आसनों के महत्व के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते अपनी-अपनी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं, पुलिस विभाग, पीआरटीसी जहान खेलां, बीएसएफ कैंप खड़कां, कॉलेज विद्यार्थियों, युवा क्लबों के सदस्यों तथा योग प्रेमियों सहित सभी विभागों के प्रमुखों से अपील की कि वे 21 जून, 2025 को प्रातः 6.30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इस जिला स्तरीय योग दिवस में भाग लें। इस दौरान उन्होंने रिफ्रेशमेंट, पेयजल, सफाई, प्राथमिक चिकित्सा, यातायात, टेंट, साउंड तथा अन्य प्रबंधों के बारे में भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को योग के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी परमप्रीत सिंह, एस.पी नवनीत कौर गिल, नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया, जिला कोऑर्डिनेटर सी.एम योगशाला माधवी सिंह व विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाज सेवी संस्थाएं तथा स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थे दर्शन सिंह साहसी, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कर दी हत्या… क्या थी मर्डर की वजह?

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड शहर में 27 अक्टूबर की सुबह भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाढ़ से 883 करोड़ रुपये का नुकसान …22 जुलाई तक और बारिश की आशंका

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में चालू मानसून के दौरान लगातार भारी बारिश से हुई वर्षा आपदा से हुए कुल नुकसान का आंकड़ा अब 883.15 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। राजस्व...
पंजाब

1 लाख10 हजार ठगे, ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज : विदेश में महिलाओं को जायदा वेतन लालच देकर,

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने विदेश में महिलाओं को जायदा वेतन का लालच देकर एक लाख दस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशा रानी...
article-image
पंजाब

अयान राणा ने अपने 11वें जन्मदिन को ‘ ग्रीन प्लेज’ के साथ मनाया

गांव मज़ारी के छात्र ने अपने बुजुर्गों से प्रेरित होकर पौधे लगाकर उत्सव मनाया मज़ारी, 26 अक्तूबर :  अपने साथियों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल कायम करते हुए, गांव मज़ारी के चौथी कक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!