21 दिसम्बर को सघन पल्स पोलियो अभियान, 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

by

एक भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें : उपायुक्त

एएम नाथ। मंडी : उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अभियान के अंतर्गत जिला मंडी में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 63783 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 1103 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिन पर 4454 बूथ टीम सदस्य तथा 228 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जो बच्चे 21 दिसम्बर को खुराक लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस सघन पल्स पोलियो अभियान को जन-आंदोलन के रूप में लें और 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रवासी आबादी तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में सहयोग करने को कहा। उपायुक्त ने एचआरटीसी को निर्देश दिए कि 21 दिसम्बर को यदि किसी बस में 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा यात्रा कर रहा हो, तो सड़क किनारे स्थापित पोलियो बूथ पर बस रोककर उसे पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस, आयुष, शिक्षा विभाग और शहरी निकायों से अभियान के दिन अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अतुल गुप्ता ने बताया कि 21 दिसम्बर को 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाएगी, भले ही बच्चे को एक दिन पहले ही पोलियो अथवा कोई अन्य नियमित टीकाकरण किया गया हो। उन्होंने कहा कि इससे मजबूत हार्ड इम्यूनिटी विकसित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2011 के बाद देश में पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इस अभियान में सभी की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मार्च 2024 में संभावित 67725 बच्चों के मुकाबले 70584 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी।
बैठक में आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरिंदम रॉय, जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी एलडी ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवनेश महंत , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजय बदरेल, सभी बीएमओ सहित पुलिस, शिक्षा, एचआरटीसी, पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित अनुपालन का DC मनमोहन शर्मा ने किया आग्रह

सोलन  : लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श आचार संहिता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शीर्ष नेता भी सीएम सुक्खू को गंभीरता से नहीं लेते : जयराम ठाकुर

कर्मचारी-पेंशनर मांगों को लेकर धरने पर, सरकार पर जयराम ने साधा निशाना ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की तारीख आगे बढ़ाने पर सुक्खू सरकार घिरी एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया लाहडू छिन्ज मेले में रहे मुख्य अतिथि मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कांगड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : जोनल अस्पताल धर्मशाला में भी भूकंप के दृष्टिगत माॅक ड्रिल आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कांगड़ा में ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।...
Translate »
error: Content is protected !!