21 मार्च को बाघा पुराना में किसान संमेलन में हिस्सा लेने के लिए चब्बेवाल में आप वर्करों की हुई मीटिंग।

by

माहिलपुर – 21 मार्च को बाघा-पुराना बार्डर पर आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए ऑब्जर्वर अभिषेक राय ने चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी के वर्करों के साथ मीटिंग ली और इस मीटिंग में किसानों को महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 मार्च को किसान महासम्मेलन में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल किसानों को संबोधित करेंगे। कमलजीत कौर हल्का सेक्रेटरी ने कहा कि वर्करों में इस किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए बहुत उत्साह है वह बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेंगे। मीटिंग को आप नेता व सरपंच हरमिंदर सिंह संधू चब्बेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियां आम लोगों तक पुहंचाने के लिए बूथ स्तर तक गठन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए कार्यो की जानकारी लोगो को दी जा रही है। मोहनलाल चित्तो, राजेश जसवाल ने भी वर्करों को संबोधित किया। इस मीटिंग में सतनाम सिंह झूटी, सुरिंदर पाल सिंह संधू, बूटा सिंह मुगोपट्टी, प्रगट सिंह कालेवल, सूबेदार कुलदीप सिंह, डॉ खड़क सिंह, मनजीत सिंह झूटी, जीवन सिंह, सुचा सिंह, इकबाल सिंह बाली, नरिंदर सिंह बडला, सुलखन सिंह, सुखवंत सिंह बाड़िया, गुरदीप सिंह व हरमिंदर सिंह बख्शी सहित भारी संख्या में वर्कर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Grand Event by Wadhwan India

New Delhi/Daljeet Ajnoha /Jan.22 :  The Wadhwan India Award Council, under the visionary leadership of Kamal Wadhwan, hosted a grand event in collaboration with the renowned Fashion Show Nexus Universe Week at Tivoli Gardens...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी बदलते ही कार्रवाई, भाजपा पार्षद की भाभी की गिरफ्तारी से बवाल

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव से ठीक पहले शहर का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण सुबह की पुलिस कार्रवाई से गरमाई राजनीति, सुमन देवी ने AAP छोड़कर थामा था भाजपा का दामन एएम नाथ। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

पति ने उठाया खौफनाक कदम : पत्नी के किराए के घर को लगाई आग….9 लाख का सामान जलकर राख

मुक्तसर :  लंबी के गांव पन्नीवाला फत्ता में नाराज पति ने पत्नी के किराए के मकान में आग लगा दी गई। आग से यहां अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं...
article-image
पंजाब

Student Tajvir Singh won bronze

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.9 : In the 45th Sub Junior Juddo Championship organized by Punjab Juddo Association in Fazilka, student Tejvir Singh son of Kuldeep Singh of Dagana Kalan School secured third position and won bronze medal,...
Translate »
error: Content is protected !!