21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

by
कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है।
स्पीकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रकरण को विधानसभा की प्रोटोकॉल उल्लंघन कमेटी के अध्यक्ष के पास भेज दिया है।
विधायक देवेंद्र हंस ने स्पीकर को दी शिकायत में कहा है कि दो व तीन जनवरी को उन्होंने 21 से अधिक बार कैथल एसपी को फोन किया। एसपी ने न तो फोन उठाया और न ही उनकी ओर से बैक-कॉल की गई।
एसपी के रीडर के पास भी फोन किया तो पता चला कि एसपी साहब कार्यालय में बैठे हैं। वह क्षेत्र में फैल रहे नशे के जाल के बारे में करना चाह रहे थे। एसपी को जनप्रतिनिधि ही नहीं आम आदमी का फोन भी उठाना चाहिए। विधायक ने कहा, उन्होंने अगले दिन भी फोन किया परंतु बात नहीं हो पाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि संवैधानिक बाध्यता : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा है कि पंचायत चुनाव कोई प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त बाध्यता हैं। इन्हें टालना लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है और...
article-image
पंजाब

रोजाना 166.7 ग्राम गेहूं गरीबों के लिए पर्याप्त नहीं : जय गोपाल धीमान

खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीबों से हो रहा मजाक, राशन की जगह 1500 रुपये मासिक देने की मांग गढ़शंकर। भारत जगाओ आंदोलन के नेता जय गोपाल धीमान ने नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का इंद्र दत्त लखनपाल ने किया अनावरण

बड़सर 30 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष...
article-image
पंजाब

शेरगढ़ में नवजन्मी बच्ची के घर जाकर लगाई उसके नाम की नेम प्लेट : 121 नव जन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली : बेटियों के बिना समाज की कल्पना असंभव – ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज गांव शेरगढ़ में 121 नवजन्मी बच्चियों की...
Translate »
error: Content is protected !!