210 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 17 जून: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 210 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ  गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसआई हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर था। गश्त दौरान नंगल चौक गढ़शंकर में उन्हें सड़क किनारे एक मोना व्यक्ति अपने दाएं हाथ में वजनदार मोमी लिफाफा पकड़े हुए दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबराकर पीछे मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर उसके हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 210 नशे के रूप प्रयोग की जाने वाली नशीली गोलियां बरामद हुई। कथित दोषी की पहचान सहज पाल उर्फ सहिजू पुत्र दीपक राय निवासी वार्ड नंबर 11 नंगल रोड गढ़शंकर के रूप में हुई। दोषी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22(बी)-61-85 तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

अंबिका सोनी की पंजाब और पंजाबियत को बहुत बड़ी देन : कृपाल

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी पर तंज कसने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि अंबिका सोनी की...
article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!