22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

by

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक
ऊना: 17 अगस्तः जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो समारोहों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिला का पहला कार्यक्रम 22 अगस्त को विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत अंब खेल मैदान में सांय 3 बजे होगा, जबकि 23 अगस्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बंगाणा में दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। दोनों समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इन समारोहों की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
डीसी ने कहा कि जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले समारोहों के लिए एडीएम ऊना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां पर हिमाचल प्रदेश बनने के बाद हुए अथाह विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और प्रदर्शनियों की तैयारी समय पर पूर्ण करने को कहा।
बैठक के दौरान जिलाधीश राघव शर्मा ने पुलिस को सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का सही प्रबंधन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार विकास सभा ने उठाई एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती और डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी हटाने की मांग

योगेश चौहान : अर्की- कुनिहार विकास सभा ने सिविल अस्पताल कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जारी बयान में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!