22 जनवरी को होने वाले राम महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा बद्दी

by

पंजाब नेशनल बैंक से लेकर राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा तक लाइटों से सजाया गया बद्दी साईं रोड।

दस हजार भगवा झंडियों से सजाया गया है बद्दी शहर को

बद्दी 21 जनवरी (तारा) : बद्दी में होने वाले पांचवें श्री राम महोत्सव समारोह के लिए शहर का पूरी तरह से भगवाकरण किया गया है ।22 जनवरी को होने वाले राम महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । बद्दी बस स्टेंड से लेकर फेस तीन दशहरा मैदान तक बाजार और कालोनियों को 10 हजार भगवा झंडियों के साथ सजाया गया है तथा पूरे शहर को दीवाली की लड़ियों से जगमग किया गया है । हर दुकान और मकान पर भगवा झंडा ही नजर आ रहा है । कार्यक्रम से दो दिन पहले ही ऐसा प्रतीत होता है मानों दीवाली महोत्सव पूरा शहर मिलकर मना रहा हो । इस कार्यक्रम में लगभग दस-बारह हजार लोगों के पहुंचने की सम्भावना है जिसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं । तथा अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया है ।

जानकारी देते हुए श्री राम सेना के प्रदेश संयोजक तथा राम हनुमान सेवा ट्रस्ट एवं अग्रवाल सभा बीबीएन के अध्यक्ष राजेश जिंदल नेे बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि जगतगुरू महाब्रहमद्धषी कुमार स्वामी जी महाराज अपने मुखार्विन्द से आर्शिवचन देंगे, वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर सिद्व पीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम वाले महंत श्री श्री 1008 बलराम दास जी महाराज एवं बाबा श्रवण दास जी महाराज होंगे ।
सुप्रसिद्व कवित्रि अनामिका अंबर जैन राम की कविताओं से मचाएगी धमाल
राम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र विश्व प्रसिद्व कवयित्राी अनामिका अंबर जैन होंगी जोकि राम की कविताओं से राम भक्तों का मनोरंजन करेंगी । अनामिका की कवीताएं सुनने के लिए सैकड़ों किलामीटर से लोग दौड़े चले आते हैं वहीं लोक गायक कलाकर आलोक कुमार भी अपने मधुर भजनों से श्राताओं को रिझायेंगे । मंच संचालन सुप्रसिद्व कलाकार रवि रंजन करेंगे । कार्यक्रम में बैठने के लिए वीआईपी ब्लाक सहित अलग अलग आफिसर ब्लाक बनाए गए हैं तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई सिक्योरिटी/बाउंसर को तैनात किया गया है । कार्यक्रम दोपहर बाद चार बजे शुरू होकर देर रात्रि बारह बजे तक चलेगा । सभी राम भक्तों के लिए राम रसोई से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन का ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजन पर बल : किसान उत्पादक संघों को अपने उत्पाद बिक्री करने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने को कहा

मंडी, 23 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 600 पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान………चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद और विभिन्न श्रेणियों के 121 पद भरने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को : देवेंद्र चंदेल

ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल : जालंधर में निहंगों की धमकी, एफआईआर नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

जालंधर :  कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल फिर से विवादों में है। इस बार, उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में बुढ़ा दल के निहंग सिंह पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना...
Translate »
error: Content is protected !!