22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों हेतु बैठक -7 से 11 फरवरी तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट

by
गढ़शंकर,  30 जनवरी : ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा बब्बर अकाली यादगारी खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबाल स्टेडियम में करवाए जा रहे 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु बैठक आयोजित की गई। टूर्नामेंट कमेटी के संरक्षक ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह भुल्लेवाल राठां की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुच्चा सिंह मान कनाडा और सदस्यों में भाग लिया। सुच्चा सिंह मान ने टूर्नामेंट कमेटी की समूची टीम की द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट प्रतिदिन बुलंदियों को छू रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह बाठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शविंदरजीत सिंह बैंस और वित्त सचिव योगराज गंभीर ने बताया कि टूर्नामेंट के क्लब,  कालेज व गांव वर्ग में 8-8 नामी टीमें भाग लेंगी। टीमों के चयन सहित समूचे प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान डॉ हरविंदर सिंह बाठ, शविंदरजीत सिंह बैंस, योगराज गंभीर, हरप्रीत सिंह वालिया, सतनाम सिंह संघा, रनजीत सिंह खख, अमनदीप सिंह बैंस, शलिंदर सिंह राणा, कश्मीर सिंह भज्जल, डा. कीमती लाल, कमलजीत बैंस, कोच हरदीप सिंह गिल, जसवंत सिंह भट्ठल, सज्जन सिंह धमाई, तरलोचन सिंह गोलियां, अशोक प्राशर, तरलोक सिंह नागपाल, डॉ कृष्ण बद्धन तथा विभिन्न ग्रामीण टीमों के प्रबंधक भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने राजा बडिंग तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ । कांग्रेस हाई  कमांड ने लंबे समय तक पंजाब में बदलाव की बयार की नींव रखते हुए आपने वफ़ादारों को अहमियत दी और नवजोत सिधू के लगातार दवाब की राजनीति को दरकिनार करते...
article-image
पंजाब , समाचार

बेलगाम खनन माफिया : बारिश का पानी उतरा नही और खनन माफिया हुआ सरगर्म

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते गत सप्ताह 4 दिन गढ़शंकर के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की सिथित उतपन्न होने से लोगो को हुए नुकसान व किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर बोई...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!