221 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात ऊना को देंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री सुक्खू 7 और 8 जून को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 7 और 8 जून को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखिविंद्र सिंह सुक्खू ऊना जिला में लगभग 221 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्धघाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने ऊना प्रवास के दौरान 7 जून को गगरेट में 75.10 करोड़ रूपये के शिलायान्याय और उद्धघाटन करेंगे जिसमें 42.82 करोड़ रूपये से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तीन के तहत स्वां नदी पर अंब-अम्बोटा रोड़ पर 400 मीटर स्पेन प्रमुख पुल के निर्माण, 2.70 करोड़ रूपये से पीएमजीएसवाई तीन के तहत गगरेट से ओयल वाया सीरियां उपरली लिंक रोड़ टी-04 पर टाटचरा खड्ड, मवा सिंधियां खड्ड, शिलांग खड्ड और लोहारली खड्ड पर चार पुलों, 3.59 करोड़ से पिपलू से लोहारली उपरली लिंक रोड़ टी-05 में जाडला खड्ड पर पुल के निर्माण, 6.46 करोड़ से राम मंदिर से बने दी हट्टी वायां अंदोर अपरला, जट्टां दा बेहड़ा अठवां सड़क पर मेटलिंग टारिंग के निर्माण और 2.79 करोड़ से राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 2.27 करोड़ से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में वर्कशॉप, 1.85 करोड़ रूपये से उठाऊ पेयजल योजना शिवपुर और बने दी हट्टी, 1.03 करोड़ रूपये से गोंदपुर बनेहड़ा कम्पोजिट उठाऊ पेयजल योजना, 1.08 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत शिववाड़ी में मल्टी विलेज पाईप पेयजल योजना, 3.10 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत नकड़ोह में मल्टी विलेज पाईप पेयजल योजना, 2.40 करोड़ से जल जीवन मिशन के तहत अमलैहड़ और भंजाल में मल्टी विलेज पाईप पेयजल योजना, 1.05 करोड़ से अप्पर अंदौरा, 1.02 करोड से अंदौरा एक, 1.05 करोड़ से मवा सिंधियां और 1.07 करोड़ से नकड़ोह में टयूबवैल के सुधारीकरण तथा 82.18 लाख से कैलाश नगर में टयूबवैल के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दौलतपुर चौक के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उपमंडल बंगाणा के तहत लगभग 119.51 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 2.12 करोड़ से निर्मित अधिशासी अभियंता संभागीय कार्यालय भवन थानाकलां, 61.51 लाख से बरनोह में निर्मित जल गुणवत्ता एवं निगरानी प्रशिक्षण केंद्र, 2.44 करोड़ से रावमापा जठेहड़ी के स्कूल भवन, 1.45 करोड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमियाड़ी, 93.69 लाख से रावमापा मंदली में स्कूल के 4 कमरों, 10.31 करोड़ से ओलिंडा से बोहरू लिंक रोड़ के मैटलिंग/टारिंग और 12.22 करोड़ से करोड़ से सैली से हंडोला वाया कमून पट्टियां और सैली महादेव मंदिर वाया जीपीएस लूबोवाल रोड़ तथा 10.73 करोड़ से ग्रामीण आजीविका केंद्र बंगाणा के भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ 2.35 करोड़ से झंबर कुरियाला सुरजेहड़ा, मदनपुर-बसोली, पनोह-घंडावल और धमांदरी-संझोट उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 10.59 करोड़ से ग्राम पंचायत मोह मीनार में बौल और मोह खास के लिए सिंचाई योजना, 1.83 करोड़ से टक्का और लोअर बसाल में टयूबवैल निर्माण, 7.20 करोड़ से सिंचाई सुविधा के लिए जस्साना खड्ड, बंगाणा खड्ड, थानाकलां और छपरोह खड्ड में वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण, 6.72 करोड़ से राज्य कर और उत्पाद शुल्क केंद्रीय प्रवर्तन क्षेत्र ऊना कार्यालय के आवास के निर्माण कार्य, 5.98 करोड़ से खरूनी से खैरियां वाया चपलाह, गारली डीहर, मकड़ी और चम्बोआ रोड़, 10.44 करोड़ से नाबार्ड के तहत बौल, झम्बर, लाम तक टक्का ब्रिज मौहल्ला बातियां हरिजन के निर्माण कार्य और 33.59 करोड़ से भियांबी से बड़सर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वे पिपलू में श्री नरसिंह देव मंदिर पूजा अर्चना करेंगे तथा शाम को बंगाणा के भलेत में आयोजित कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 8 जून को उपमंडल ऊना के तहत लगभग 25.79 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के उद्धघाटन और शिलायान्स करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 5 करोड़ से बनने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में न्यू गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 12 करोड़ से राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के नवनिर्मित शैक्षणिक ब्लॉक और 8.79 करोड़ से निर्मित रावमापा छात्र ऊना के न्यू भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर 12 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी...
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में अग्निवीर जवान पर ढाबा संचालक ने किया लोहे की रॉड से हमला : निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगने पर हुई कहासुनी

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले के लोहरी क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर भारतीय सेना के अग्निवीर जवान से मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में राहत के बजाय दिखावे में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : संदीपनी भारद्वाज

बोह के पीड़ितों को नहीं मिली मदद, वीआईपी स्वागत पर खर्च हुए सरकारी संसाधन : भाजपा भाजपा ने सरकार पर राहत कार्यों की उपेक्षा और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पीडीएनए विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन चंबा, 10 अगस्त :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने...
Translate »
error: Content is protected !!