23 लोगों की मौत से कोहराम – दिल्ली के बाप-बेटा गिरफ्तार : वाट्सएप चैट से हुआ बड़ा खुलासा

by
 मजीठा : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। बुधवार को दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दस अन्य की हालात अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह मरीज ऐसे है। जिनकी हालत बेहद ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और उनको हर समय डाक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।
वहीं शराब कांड मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस ने उन आरोपियों को भी पकड़ा है जिन्होंने दिल्ली से मौत की खेप भेजी थी। दिल्ली से भी मेथनॉल की खेप भेजने वाले पिता-पुत्र रविंदर जैन और रीषभ जैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
     पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली के मॉडल टाउन से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवींद्र जैन पुत्र नंद किशोर जैन और रिषभ जैन पुत्र रवींद्र जैन शामिल हैं। दोनों आरोपी पिता और बेटा है।
            पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी साहिब सिंह की वाट्सएप चैट हिस्ट्री से यह जानकारी मिली है साहिब सिंह रिषभ जैन के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि साहिब सिंह ने रिषभ जैन से जहरीली शराब बनाने के लिए मेथेलॉन केमिकल मंगवाया था, जिसका इस्तेमाल पंजाब में नकली शराब बनाने के लिए किया गया।
आईडी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक का भी पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मामले की लगातार गहराई तक जाया जा रहा है और पता किया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कौन बड़े लोग शामिल है। इसके अलावा कार्रवाई करते हुए मजीठा डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ अवतार सिंह, आबकारी विभाग के ईटीओ मनीष गोयल और इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
मंगलवार को हुई थी 21 मौतें, 10 की गिरफ्तारी :  मरने वालों में गांव मराड़ी कला के रहने वाले मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह गांव पतालपुरी का रोमी और गंजू राम, गांव थरैयावा का करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गांव भंगाली कला का इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, गांव तलवंडी कुम्मन का अमरपाल सिंह, गांव करनाला का काका, गांव करनाला का गगन, गांव भंगाली कला का सतपाल सिंह और जोगिंदर सिंह शामिल है। इसके अलावा 10 लोग अस्पताल में दाखिल है और उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब फुटबॉल अकादमी बंगा को हराया 4-2 से

गढ़शंकर- पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में किया गया। जिसमे ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज...
article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
article-image
पंजाब

मकर संक्रांति’ के पावन पर्व पर एक विशेष साप्ताहिक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, गौतम नगर आश्रम, होशियारपुर में ‘मकर संक्रांति’ के पावन पर्व पर एक विशेष साप्ताहिक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की...
Translate »
error: Content is protected !!