23 लाख रुपए की लागत से 1.70 किलोमीटर सडक़ की बदलेगी नुहार, 10-15 गांवों को आवागमन की मिलेगी सुविधा : अरोड़ा

by

होशियारपुर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ रोड पर बाइपास से छावनी कलां तक जाती 1.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 23 लाख रुपए की लागत से आने वाले 3-4 दिनों में इस मुख्य सडक़ की नुहार बदल जाएगी, जिससे क्षेत्र के 10-15 गांवों के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।
सडक़ के कार्य की शुरुआत के मौके पर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर शहर व इसके आस-पास गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अहम प्रयास किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को अलग-अलग तरह की सुविधा यकीनी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट गांव अभियान के अंतर्गत सरकार की ओर से गांवों में सडक़ों के साथ-साथ लोगों को जरुरी हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है, जिससे गांवों की सुंदरता और बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से इस अभियान के अंतर्गत होशियारपुर में चरणबद्ध विकास कार्य करवा कर लोगों को आने वाली समस्याओं का हल किया गया है।
इस मौके पर सरपंच दविंदर कौर चौहान, पंच जसविंदर सिंह, पंच बलविंदर कौर, पंच परमजीत कौर, पंच नछत्तर सिंह के अलावा सरपंच सुदेश, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच निरवैर सिंह, पूर्व सरपंच जुगल किशोर, पंच मलकीत सिंह, योग राज बैंस, राहुल गोहिल, पंच रजिंदर सिंह, पंच कमलजीत कौर, पंच निर्मल सिंह, पंच करनैल सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखपाल खैरा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली : अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से आज भी राहत नहीं मिली। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। आज की सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल पंजाब और...
article-image
पंजाब

मांगे उधार दिए हुए 1200 रुपये तो उतार दिया मौत के घाट – रात को इकट्ठे बैठकर पी थी शराब

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के झांबेवाल गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्ती की हत्या कर दी है। दोस्त को दिए 1200 रुपये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी...
Translate »
error: Content is protected !!