23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

by
एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी।
विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन समिति 23 जुलाई को दोपहर बाद जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ पहुंचेगी तथा जनहित में नजदीकी क्षेत्रों का दौरा करेगी। समिति का रात्रि ठहराव  किलाड़ में रहेगा।
अधीनस्थ विधायन समिति 24 जुलाई को किलाड़ से साच पास होते हुए  उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़ पहुंचेगी। समिति यहां जनहित में नजदीकी क्षेत्रों का दौरा करने के पश्चात दोपहर बाद ज़िला मुख्यालय चंबा  को प्रस्थान करेगी। समिति ज़िला मुख्यालय चंबा में सांय 5  बजे  ज़िला अधिकारियों के साथ बैठक करने के पश्चात खज्जियार रवाना होगी। समिति का रात्रि ठहराव भी  खज्जियार में रहेगा।
समिति 25 जुलाई को  सुबह  खज्जियार से ज़िला  कांगड़ा  के लिए प्रस्थान करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेहलु तथा डुगियारी में अंडर-19 लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलें भी जरूरी: पठानिया शाहपुर, 15 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा रेहलु में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को किशोरी लाल ने किया समर्पित

बैजनाथ, 16 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड न. 4 में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!