23 वर्षीय वैभव ने पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा : सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. गोवर्धन सिंह की प्रेरणा, माता-पिता का सहयोग

by
रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  झंडूता के 23 वर्षीय वैभव सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 82वां स्थान हासिल कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
वैभव सिंह ने सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. गोवर्धन सिंह की प्रेरणा, माता-पिता के सहयोग  को दिया। वैभव ने नियमित रूप से 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। उनके दादा भी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। नाना कर्म सिंह चंदेल भी मुख्याध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हैं।
‘               वैभव ने बताया कि आईएएस उनकी पहली पसंद है, जिसके माध्यम से वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्यों को समर्पित होकर प्राप्त करने का आग्रह किया। वैभव की उपलब्धि से परिवार और पूरे बिलासपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल रोहड़ू और दसवीं खलीनी पब्लिक स्कूल शिमला से हुई। कला विषय में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने 2020 में सीबीएसई बोर्ड में प्रदेश में टॉप किया। दिल्ली विवि के किरोड़ीमल कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। वैभव के पिता वीरेंद्र सिंह एक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं और माता डॉ. मोनिका राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में भौतिकी की प्रोफेसर हैं
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवकों ने युवती से की छेड़छाड़ : पुलिस ने पकड़कर गंजा कर बाजार में घुमाया….

 अंबाला : हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक युवती का पीछा करने और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और सरकारी स्कूलों पर अब ताला लगाएगी सुक्खू सरकार : 1350 स्कूल पहले कर चुकी है बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले पर फिर से बवाल मचने के आसार है. सुक्खू सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान सरकार करीब 1350 स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!